राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 7 September 2025: क्या कहती हैं ग्रहों की चाल? 7 सितंबर को जानिए हेल्थ से लेकर वेल्थ तक सबकुछ

Aaj Ka Rashifal, 7 September 2025: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 सितंबर 2025 का राशिफल। जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

2 min read
Sep 07, 2025
Today Horoscope 7 September 2025

Aaj Ka Rashifal, 7 September 2025: 7 सितंबर का दिन, रविवार का दिन, सभी राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों को अच्छा फल दे सकती है, वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा और उन्हें धैर्य से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। चाहे बात हेल्थ की हो या वेल्थ की, करियर की प्रगति की हो या रिश्तों की मजबूती की ग्रहों की स्थिति हर पहलू पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से मेष से लेकर मीन तक, 12 राशियों का आज का राशिफल और जाने किस तरह आपका दिन बीतेगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope 7 To 13 September 2025: सिंह और कन्या राशि वालों के लिए खुशियों भरा साप्ताहिक, जानिए बाकी राशियों का भी टैरो राशिफल

आज का मेष राशिफल: (Today Vrishabh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और मनोरंजन के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नए परिचितों से संपर्क स्थापित होंगे। राजकीय कार्य आसानी से पूरे होंगे।

आज का वृषभ राशिफल: (Taurus Horoscope Today)

दिनभर आलस्य की अधिकता रहेगी। पिता के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा, लेकिन न्याय संबंधी मामलों में समय अनुकूल है।

आज का मिथुन राशिफल: (Today Mithun Rashifal)

पारिवारिक माहौल आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन कुछ बने हुए काम अचानक अटक सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

आज का कर्क राशिफल: (Cancer Horoscope Today)

मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। हालांकि अपनी कुछ आदतों के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है। समय रहते खुद में सुधार करें। वाहन और मशीनरी पर खर्च होने के योग हैं।

आज का सिंह राशिफल: (Aaj Ka Singh Rashifal)

जरूरी कार्यों को टालने के बजाय समय पर निपटाएं। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। दिन मनोरंजन और यात्राओं में बीतेगा। न्याय से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

आज का कन्या राशिफल: (Aaj Ka Kanya Rashifal)

अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का समय है। नौकरी में चल रहे मतभेद बड़े रूप ले सकते हैं। लेकिन मित्रों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आमदनी बढ़ने की संभावना है।

आज का तुला राशिफल: (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज रोजगार और आजीविका के नए साधन बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है, सावधानी रखें।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

जरूरी कागजों और दस्तावेजों को संभालकर रखें। मित्रों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे।

आज का धनु राशिफल: (Today Dhanu Rashifal)

नौकरी में बदलाव की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा कम रह सकती है और मन शांति की तलाश में रहेगा। भाइयों से संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

आज का मकर राशिफल: (Capricorn Horoscope Today)

घर बदलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा पद मिल सकता है जिससे प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन बहनों से संबंधों में दूरी आ सकती है।

आज का कुंभ राशिफल: (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आपके व्यवहार से कुछ लोग आहत हो सकते हैं, इसलिए स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। कानूनी मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

आज का मीन राशिफल: (Pisces Horoscope Today)

वैवाहिक चर्चाएं सफल हो सकती हैं। रोजगार या आजीविका के नए अवसर सामने आएंगे। विदेश यात्रा के संकेत हैं। किसी बड़े खर्च की संभावना भी बन रही है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Tarot Rashifal, 7 September 2025: कर्क, सिंह और मकर के लिए शानदार रहेगा रविवार का दिन, जानिए सितारों की सलाह, पढ़ें आज का अन्य टैरो राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर