राशिफल

Trigrahi Rajyog 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर ग्रहों का महायोग, त्रिग्रही योग से वृषभ, मिथुन और धनु को मिलेगा बड़ा लाभ

Hanuman Jayanti Rajyog: हनुमान जन्मोत्सव के आसपास इस बार एक खास ग्रह संयोग बन रहा है, जिसे त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है। जब सूर्य, शनि और मंगल एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो यह त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है।
2 min read
Apr 01, 2026
Trigrahi Yog 2026 Effect, Hanuman Jayanti Rajyog,
बजरंगबली की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्मत|Freepik

Trigrahi Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे कई महत्वपूर्ण योगों का निर्माण होता है। इन ग्रह योगों का प्रभाव न सिर्फ व्यक्ति के जीवन पर बल्कि देश और दुनिया पर भी देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस समय सूर्य और शनि मीन राशि में स्थित हैं। इसी दौरान 2 अप्रैल को मंगल भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह खास योग 14 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद सूर्य मेष राशि में गोचर कर जाएंगे।

हनुमान जन्मोत्सव 2026 पर बनेगा त्रिग्रही राजयोग

इस बार एक खास ग्रह संयोग बन रहा है, जिसे त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है। जब सूर्य, शनि और मंगल एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो यह योग बनता है। ज्योतिष के अनुसार यह समय ऊर्जा, बदलाव और मेहनत के बाद मिलने वाली सफलता का संकेत देता है। इस दौरान जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह समय उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस अवधि में गुस्सा, अहंकार और जल्दबाजी से बचना बहुत जरूरी है। धैर्य और समझदारी से लिया गया हर फैसला बेहतर परिणाम दे सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिरता बनी रह सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।हालांकि, अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों के मामले में सतर्क रहना जरूरी होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। कामकाज में तेजी आएगी और नेटवर्किंग के जरिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।
कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है, लेकिन मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। ऐसे में निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर कदम उठाएं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय प्रगति और अवसरों से भरा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और किस्मत का साथ मिल सकता है।कुछ लोग इस दौरान वाहन या कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। परिवार या करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की भी संभावना है, जिसे समझदारी से संभालना होगा।

Updated on:
01 Apr 2026 11:01 am
Published on:
01 Apr 2026 10:10 am