31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Gochar April 2026 Upay: 14 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे, इन 6 राशियों को होगा बड़ा फायदा, करें ये खास उपाय

Surya Gochar April 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, शक्ति, नेतृत्व और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस कारण इसका प्रभाव कई राशियों पर बेहद सकारात्मक पड़ता है, खासकर करियर, आर्थिक स्थिति और आत्मविश्वास पर।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 31, 2026

Surya Gochar April 2026, Surya Gochar in mesh rashi ,

14 अप्रैल से सूर्य गोचर 2026| Freepik

Surya Gochar April 2026: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर एक बेहद शुभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। मेष संक्रांति के साथ शुरू होने वाला यह समय नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता के संकेत देता है। सूर्य के उच्च राशि में प्रवेश करने से इसका प्रभाव और भी शक्तिशाली हो जाता है, जिससे कई राशियों को खास लाभ मिल सकता है। करियर, धन और नेतृत्व क्षमता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में इस दौरान किए गए कुछ खास उपाय इन राशियों के लिए और भी शुभ फल देने वाले साबित हो सकते हैं।

सूर्य देव मीन राशि में करेंगे प्रवेश

Mesh Sankranti April 2026: 14 अप्रैल 2026 को सुबह 9:38 बजे सूर्य देव मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ मेष संक्रांति की शुरुआत होगी, जो नए सौर माह का संकेत देती है। सूर्य 15 मई 2026 तक मेष राशि में स्थित रहेंगे।

Surya Gochar in Mesh Rashi: इन राशियों के लिए क्यों है खास समय

मेष राशि (Aries zodiac sign)

यह समय मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत जैसा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सम्मान और पहचान मिलने की भी संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus zodiac sign)

विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है। साथ ही आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini zodiac sign)

नेटवर्किंग मजबूत होगी और नए लोगों से जुड़कर आपको करियर में फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

कर्क राशि (Cancer zodiac sign)

नौकरी या व्यापार में उन्नति के योग हैं। प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo zodiac sign)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo zodiac sign)

पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और कठिन परिस्थितियों पर जीत हासिल करने में सफलता मिलेगी।

Surya Gochar 2026: क्या करें खास उपाय

इस दौरान कुछ सरल उपाय करने से सूर्य के सकारात्मक प्रभाव को और बढ़ाया जा सकता है।

  • रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें।
  • रविवार के दिन गेहूं, गुड़ या तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
  • पक्षियों को दाना डालें और जरूरतमंदों की मदद करें।
  • बड़ों का सम्मान करें और अहंकार से दूर रहें।