Varshik Kark Rashifal 2025: आपकी राशि कर्क है और आप जानना चाहते हैं कि वर्ष 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है, करियर, आर्थिक जीवन, सामाजिक जीवन कैसा रहेगा, जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए सभी सवालों के जवाब (Yearly Cancer Horoscope)
Varshik Kark Rashifal 2025: अपने भविष्य की चिंता सबको होती है, उसका पूर्वानुमान हो जाए तो व्यक्ति उसके लिए तैयारी कर सकता है और समस्याओं से बचने का रास्ता निकाल सकता है।
साथ ही समय अधिकतम लाभ उठा सकता है। अब जब हम नव वर्ष 2025 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं तो वार्षिक कर्क राशिफल 2025 में आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला साल (Yearly Cancer Horoscope)
नया साल कर्क राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लाने वाली है। इस साल कई बड़ी समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है। विशेष रूप से मार्च के बाद आपको पिछली समस्याओं से निजात मिल सकती है। इससे आपके भीतर एक नई ऊर्जा और नई स्फूर्ति देखने को मिल सकती है।
नए साल में कर्क राशि वाले बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से उन्नति करेंगे। हालांकि पूरी तरह से समस्याओं के दूर होने में समय लगेगा। मई तक अच्छे लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। वहीं मई के बाद खर्च भी बढ़ सकते हैं।
हालांकि विदेश या जन्म स्थान से दूर रहने वाले लोगों को मई के बाद भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन अन्य लोगों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में मई के बाद अतिरिक्त समझदारी और जागरूकता दिखाने की जरूरत रहेगी। राहु का गोचर मई के बाद तुलनात्मक रूप से कर्क राशि वालों के भाग्य के लिए कमजोर हो सकता है। इसलिए बीच-बीच में अप्रत्याशित रूप से कुछ परेशानियां रह सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः
प्रेम विवाह और दांपत्य संबंधी मामलों के लिए मई तक का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर कहा जाएगा। विद्यार्थी भी मई के पहले ही पढ़ाई की गति को मेंटेन कर लेंगे तो आने वाले समय में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। मार्च से शनि आपके नवम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपका आपका मित्रों से मेलमिलाप बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी आपका हर कदम पर साथ देंगे। सिंगल लोगों के जीवन में शादी की शहनाई बज सकती है। लव बर्ड्स एक दूसरे के प्यार में खोए रहेंगे।
नए साल में बिजनेस की दुनिया में आपका नाम बनेगा। आपको विदेशी भूमि से व्यापार करना फायदे का सौदा साबित होगा। बिजनेस ट्रिप्स लाभदायक होंगी। आमदनी में निरंतरता रहेगी, यह समय आय के लिहाज से अच्छा है। आप इस अवधि में प्रॉपर्टी, वाहन या अपने घर के कार्यों के लिए खूब धन खर्च करोगे।
लेकिन आपको अपने खर्चों को लेकर कुछ सावधान रहना चाहिए क्योंकि मई से राहु आपके अष्टम और केतु आपके द्वितीय भाव से गोचर करेंगे। ग्रहों की यह दशा आपके लिए नकारात्मक प्रभाव ला सकती है। आपके जीवन में अनावश्यक खर्चे बढ़ते चले जाएंगे। आपको लगेगा आप खूब धन कमा रहे हैं लेकिन बचत के नाम पर आप कुछ भी नहीं जोड़ पाओगे।
ये भी पढ़ेंः
शेयर मार्केट में या किसी भी लुभावनी योजना में निवेश करने से बचें। इस अवधि में किए गए निवेश आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकते हैं। आपको अपना पैसा बहुत ही सोच समझकर खर्च करना चाहिए। आपके निजी रिश्तों में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
वर्ष के अंतिम महीने आपके जीवन के सबसे कठिन समय से एक रह सकते हैं। आपकी वैवाहिक जिंदगी में कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। आपको लगेगा की आपके पार्टनर आपको नहीं समझते। आपको इस मनमुटाव को दूर करने के लिए दोनों तरफ से प्रयास करने चाहिए। कुल मिलाकर कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष उतार चढ़ाव भरा रहेगा।