
Varshik Tarot Rashifal Mesh Rashi 2025: वार्षिक टैरो राशिफल मेष राशि
Varshik Tarot Rashifal Mesh: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार टैरो कार्ड रीडिंग पाश्चात्य ज्योतिष की एक विधा है, इसका जन्म 14वीं सदी में यूरोप में इटली के आसपास हुआ था। टैरो में 78 कार्ड होते हैं जिसमें मेजर आर्काना के 22 कार्ड होते हैं जबकि माइनर आर्काना के 56 अन्य कार्ड होते हैं। इन्हें 4 भागों में विभाजित कर भविष्य का आकलन किया जाता है।
ये टैरो कार्ड चार प्रमुख तत्वों वैंड्स (आग), कप्स (जल), स्वॉर्ड्स (हवा) और पेंटाकल्स (पृथ्वी) आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रत्येक कार्ड पर अलग-अलग तरह के चित्र बने होते हैं और हर चित्र का अपना अर्थ होता है। इसी के आधार पर भविष्य का आंकलन किया जाता है।
नीतिका के अनुसार साल 2025 सभी राशियों के लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। कुछ को नए अनुभव मिलेगा और अनुभव आपको बदलाव और सफलता की ओर लेकर जाएंगे। हालांकि इस साल उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा लेकिन आपको सीखने को खूब मिलेगा। इसलिए जीवन में उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं बल्कि उससे कुछ नया सीखें। आइये जानते हैं मेष वार्षिक टैरो राशिफल (Tarot Varshik Rashifal Mesh)
ये भी पढ़ेंः
टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि मेष राशि के लोगों के लिए साल 2025 बेहद अनुकूल है। लव लाइफ के लिए यह साल अच्छा रहेगा। आपसी बॉन्डिंग मजबूत होगी और केमिस्ट्री भी बेहतर बनी रहेगी। इससे आपके लव और इमोशनल अटैचमेंट में वृद्धि होगी। आप अपने पार्टनर को नए तरीकों से प्रभावित कर उनके करीब आएंगे और संवेदनशील बनेंगे। मैरिड कपल्स के लिए भी यह साल प्रेरणादायक रहेगा। आपसी समझ से परिवारिक दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे और संतान के साथ खुशी के पलों का आनंद लेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ व्यापारिक संबंध से भी लाभ होगा।
हालांकि इस राशि के लोगों के जीवनसाथी को समझना होगा कि मेष राशि वाले मजबूत और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर की आत्मनिर्भरता और ताकत बेहद पसंद होती है। इन्हें खुद के लिए भी किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं आता है। ऐसे में मेष राशि वालों को अपने पार्टनर को आजादी देनी चाहिए। इससे दोनों का रिश्ता मजबूत और प्रेमपूर्ण रहेगा।
वार्षिक टैरो राशिफल मेष राशि लवलाइफ के अनुसार अगर आप सिंगल हैं तो नए साल 2025 में आप किसी ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में आना चाहेंगे जिसके भीतर यह सारे गुण मौजूद हों और इस तरह का व्यक्ति मिलने पर आप उनके साथ रिश्ते में आ सकते हैं।
मेष राशि वार्षिक टैरो राशिफल 2025 के अनुसार नए साल में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अंत में आर्थिक लक्ष्य पाने में सफलता जरूर मिलेगी। इससे पहले साल की शुरुआत में बढ़ते खर्चों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आप मेहनत करेंगे और समय पर प्लानिंग और सही रणनीति बनाकर काम करेंगे तो स्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। इस साल मेष राशि वालों को अलग-अलग स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे धन की वृद्धि होगी। साल के पहले चरण में आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन दूसरे चरण में खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में उन्नति के योग बने रहेंगे। आपको बिजनेस में अच्छी आय के मौके मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
वार्षिक टैरो राशिफल मेष राशि करियर 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन काम पर फोकस करने से अच्छी प्रोग्रेस भी होगी। लेकिन थोड़ा और प्रयास करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। वर्ष के बीच में आपको सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। सैलरी में इंक्रीमेंट और अच्छी पोस्ट मिलने के योग भी हैं।
नए साल में जॉब की तुलना में बिजनेस करने वालों के लिए यह वर्ष चुनौतियों से भरा रहेगा। शुरुआत में इनकम बढ़ेगी और बिजनेस की गति भी होगी। फैमिली मेंबर्स, लाइफ पार्टनर और दोस्तों का सपोर्ट मिलता रहेगा, लेकिन किसी खास व्यवसाय में राह आसान नहीं है।
ये भी पढ़ेंः
वार्षिक टैरो राशिफल शिक्षा 2025 के अनुसार वर्ष 2025 में मेष राशि के छात्र पढ़ाई के प्रति गंभीर बनेंगे। इस दौरान आप पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करेंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन सफलता मिलेगी।
वर्ष में इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। हायर एजुकेशन के लिए समय थोड़ा संघर्षपूर्ण नजर आ रहा हे। पढ़ाई को लेकर विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है। इस समय धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे और लंबी यात्राओं से मान-सम्मान मिलेगा। आपका सामाजिक स्तर भी ऊंचा होगा। मेष राशि वाले इस साल अपनी जेब में लाल रुमाल अवश्य रखें। मंगलवार के दिन मीठी रोटी गाय को खिलाएं।
Updated on:
02 Jan 2025 02:09 pm
Published on:
22 Dec 2024 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
