राशिफल

वीडियो राशिफल : गुरुवार का दिन सात राशि वालों के लिए ला रहा है खास सौगात

आज 25 जून 2020 को बृहस्पतिवार का दिन...

2 min read
Jun 25, 2020
video rashifal of 25 june 2020 Thursday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि ( 08:47 AM तक पंचमी ) व दिन बृहस्पतिवार का है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र ( 12:27 PM तक मघा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 25 JUNE 2020,Thursday

1. मेष राशि :- आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। निवेश शुभ रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी, जिस कारण घर-परिवार की चिंता व तनाव रहेगा।

2. वृषभ राशि :- बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। समय की अनुकूलता का आभास होगा।

3. मिथुन राशि :- विवाह प्रयास सफल रहने के साथ ही आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।

4. कर्क राशि :- यात्रा सफल होने से धन प्राप्ति सुगमता से होगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। लेकिन दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा।

5. सिंह राशि :- आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी परेशानी से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

6. कन्या राशि :- व्यापारिक नई योजना से उन्नति होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

7. तुला राशि :- आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ संभव है।

8. वृश्चिक राशि :- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल होने के साथ ही अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

9. धनु राशि :- आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। साथ ही कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

10. मकर राशि :- न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट,विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

11. कुम्भ राशि :- आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचे। माता के स्वास्थ का खास ध्यान रखें।

12. मीन राशि :- कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। संतान की चिंता रहेगी।

Updated on:
24 Jun 2020 07:17 pm
Published on:
25 Jun 2020 06:00 am
Also Read
View All