Weekly Horoscope 11 May to 17 May 2026 : 11 से 17 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल । जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा।
Weekly Horoscope 11 May to 17 May 2026, Saptahik Rashifal: मई 2026 का यह नया सप्ताह कई राशियों के लिए बदलाव, सफलता और नए अवसर लेकर आ रहा है। किसी को करियर में उन्नति मिलेगी तो किसी के लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। वहीं प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के मामलों में भी ग्रहों की चाल महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। ज्योतिषाचार्य संजीव कुमार शर्मा से जानिए 11 से 17 मई 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और समझिए आपके लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।
भाग्य और बेहतर प्रबंधन का तालमेल बिठाकर सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे।
प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे। भौतिक मामलों में भाग्य साथ देगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 होगा और शुभ रंग सॉफ्ट पिक होगा।
व्यक्तिगत संबंध भावनाओं से भरे रहेंगे। खुद को एक महत्वपूर्ण बदलाव की दहलीज पर पाएंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे।
बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 15 है और आपका शुभ सिल्वर ग्रे है।
खानपान में अतिरिक्त से बचे। पुरानी लतों से दूर जाने के लिए यह समय बेहतर रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तो में निकटता आएगी जीवन सुख में होगा। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे।
निजी व्यावसायिक मामलों में दबाव की स्थितियां बन सकती हैँ। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और आपका शुभ रंग स्काई ब्लू है।
सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इस सप्ताह की शुरुआत करेंगे। यश, लाभ और धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। इस सप्ताह व्यावसायिक योजनाएं फलिभुत होगी। रिश्तों और साझेदारी में भावनात्मक उथल-पुथल से बचें।विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे।
आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ रंग सन येलो है।
आप कार्यस्थल पर या सत्ता में बैठे लोगों के वर्चस्व के खिलाफ विद्रोह कर सकते । दूसरों को नियंत्रित करने के बजाय आप इस समय का उपयोग खुद को बदलने और स्वस्थ करने में करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। कर्म क्षेत्र में बाधा आ सकती । आवश्यकताओं और टारगेट को पूरा करने के लिए मामलों को गहराई से समझे।
समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग पीकॉक ब्लू है….
विवाह विवाह दास पद मामलों को सुलझाते समय निडर साहसी और स्पष्ट वादी रहेंगे। अपनी प्रतिभा और करिश्मा से लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कर्म क्षेत्र में बाधा सकती है अतः आप ध्यान करें। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे।
आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग रेड है।
आकस्मिक और अप्रत्याशित घटनाएं घटेंगी। व्यक्तिगत संबंध संतोषजनक होंगे। कार्य स्थल पर चतुर सहयोगी आपका पद को हथियाना की कोशिश कर सकता है। सप्ताह के अंत में किसी उत्सव में हिस्सेदारी होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे।
आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा.. जीवन में जीने के नए आयाम मिलेंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।
इस सप्ता
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग सैफरन है।
आपके कार्य और निर्णय सटीक गणना पर आधारित होंगे। कीफायत और काम पर अच्छा प्रबंध आपको सबसे आगे रखेगा। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे।
जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग स्काई ब्लू है।
व्यक्तिगत करिश्मा आपके बिना किसी कठिनाई के जटिल परिस्थितियों से बाहर निकलेगा। घर एवं कार्यस्थल पर आपके संबंध बेहतर रहेंगे। इस सप्ताह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं।
कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 13 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिंक है।
कठिन प्रयासों और रणनीतियों के बाद महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। भविष्य में बड़े आर्थिक निवेश और खर्चों के योग हैं। इस सप्ताह आपका किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा।दिनचर्या में बदलाव स्थितियां और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग सी ग्रीन हैँ।
नए लोगों और विचारों के प्रति आकर्षित होंगे। ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य के साथ घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह बहुत कुछ हासिल कर पाने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा।
अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 12 है और शुभ रंग ब्राउन है।
एक त्रिकोणीय व्यक्तिगत भागीदारी कुछ मुश्किलें पैदा करेगी। व्यावसायिक अवसर पर व्यक्तिगत संबंध तेजी से विकसित होंगे। अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे समझदारी और सही।
फसलों से व्यावसायिक स्थिरता हासिल करेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग फायरी रेड है।