राशिफल

Weekly Horoscope 15 to 21 September: मेष, वृषभ समेत 5 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15 to 21 September: नए सप्ताह में सूर्य राशि परिवर्तन और शुक्र गोचर होगा। इसका सभी राशि पर असर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या में जानिए आपका करियर, आर्थिक और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा।

6 min read
Sep 14, 2024
मेष, वृषभ समेत 5 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15 to 21 September: रविवार से शनिवार के सप्ताह में दो बड़े ग्रह गोचर करेंगे। 16 सितंबंर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो 18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर पड़ेगा। कई लोगों की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे तो कुछ के जीवन में मुश्किलें डेरा डाल सकती हैं। हालांकि भाग्य के संकेतों को नजरअंदाज न कर इनसे बचा जा सकता है। साप्ताहिक भविष्यवाणी में जानिए 15 से 21 सितंबर के बीच किसकी चमकेगी किस्मत

ये भी पढ़ें

देश के इस जगह पर होगा कल्कि अवतार, धर्म ग्रंथों से जानिए कैसे होंगे कल्कि भगवान, किससे होगा विवाह


मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर के अनुसार नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। नए सप्ताह में लोग आपसे प्रेरित प्रेरणा लेंगे। नए सप्ताह उधार दिया धन वापस मिल सकता है। इस हफ्ते आप विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। करियर में बनाए नए लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करेंगे। काम की अधिकता से थकान हो सकती है। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का दबाव परेशानी का कारण बन सकता है।


पारिवारिक जीवनः किसी धार्मिक समारोह की तैयारी कर सकते हैं, तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी पहचान समाज में अच्छी बनेगी। लोग आपके सुझावों पर ध्यान देंगे। संतान के व्यवहार से खुशी मिलेगी, आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को नया सीखने का मौका मिलेगा। अनावश्यक चिंता न करें। राजनीतिक लोगों के साथ संबंध सीमित रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों से आपको थोड़ी असहजता हो सकती है। बुधवार और गुरुवार का दिन कमजोर हो सकता है।


स्वास्थ्य जीवनः आपातकालीन चिकित्सा की आवश्यकता पड़ सकती है। त्वचा रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इस हफ्ते गाय को हरी साग खिलाना लाभकारी होगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नया सप्ताह वृषभ राशि वालों के करियर के लिए शुभ फलदायक है। इस सप्ताह में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यवसाय में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। नए सप्ताह में घर और मकान की मरम्मत का काम करने का मन करेगा। व्यापार में आपके त्वरित निर्णय भी लाभ देंगे। पुराने निवेश का लाभ नए सप्ताह में आपको मिल सकता है। जीवनसाथी पर आपको अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ेगा। वित्तीय मामलों में किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा न करें।


पारिवारिक जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह में वृषभ राशि वालों को परिजनों से प्रशंसा मिलेगी। इस सप्ताह किसी सामूहिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं। इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी, ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। घर के बड़ों से इस सप्ताह परामर्श जरूर लें। समाजसेवी संस्थाओं में आप चैरिटी कर सकते हैं। अपने स्वभाव को सरल और मधुर रखें। इच्छित कार्य में देरी होगी। कार्यशैली को लेकर अड़ियल न रहें। रविवार और शुक्रवार कुछ कमजोर हो सकते हैं।


स्वास्थ्य जीवनः स्नायु रोगों के कारण दुर्बलता हो सकती है। आपको देवी अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में कार्यक्षेत्र में मिथुन राशि वालों का दबदबा रहेगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत को छोड़कर बाकी समय शुभ ही रहेगा। आयात-निर्यात और बाहरी गतिविधियों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन की समस्या दूर हो सकती है। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मिथुन राशि वाले यात्रा संबंधी कोई योजना बना सकते हैं। इस सप्ताह जीवनसाथी के प्रति प्यार बढ़ेगा। संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दो दिन आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। नए सप्ताह में आपको भाई-बहन से मनमुटाव हो सकता है। आपके भीतर दिखावे की भावना बढ़ सकती है। अपनी कमियों को छिपाने के बजाय उसमें सुधार का प्रयास करें वर्ना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है। यदि मन शांत न हो तो आपको घूमने जाना चाहिए।


स्वास्थ्य जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह रक्तचाप के रोगियों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की अपेक्षा करता है। आदित्य हृदय स्रोत का पाठ बहुत ही अच्छा होगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त 2024

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक भविष्यवाणी 15 से 21 सितंबर के अनुसार कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की सहायता से कठिन काम भी पूरे करने में सफल होंगे। अपनी योग्यता को सिद्ध करने के प्रयास में सफल होंगे। मेहनत के साथ आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। जनसंपर्क के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी।

लेकिन किसी काम में ज्यादा सोच-विचार की जगह तुरंत निर्णय और काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। कुसंगति के कारण कर्क राशि के विद्यार्थियों का मान सम्मान प्रभावित होगा। बिना योजना बनाए काम आपकी परेशानी का कारण बनेंगे।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में कर्क राशि वाले भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। मानसिक और आत्मिक रूप से काफी संतुष्ठ रहेंगे। यह सप्ताह मनोरंजन से भरा रहेगा। किसी भी विषय के बारे में पूरी जानकारी रखने के बाद ही उस पर प्रतिक्रिया दें। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। आपके मजाकिया स्वभाव को कोई अन्यथा ले सकता है। इसलिए बातचीत और हंसी मजाक के दौरान सतर्क रहें। मंगलवार और बुधवार के दिन थोड़े भारी रहेंगे।


स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में बदहजमी से पेट खराब हो सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन करना ही लाभदायक रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहेंगे।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2024

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leos Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनःसिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 15 से 21 सितंबर की शुरुआत आपको जॉब में शानदार सफलता दिलाएगी। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कलात्मक अभिरुचियों की ओर रूझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। विरोधियों पर जीत मिलेगी। अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। लाभ के लिए अवसरवादी होने में गुरेज न करें। कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार लें। वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। सामान्य से कुछ हटकर काम करना फायदेमंद होगा।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं। उपलब्धियों के कारण आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहेंगे। परिवार के प्रति जुड़ाव कम हो सकता है। गुस्से और कटु शब्दों के कारण परेशान होंगे। लवर्स के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। छोटी सी गलती के कारण आपको परेशानी होगी।

स्वास्थ्य जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रदूषित वातावरण से सतर्क रहना होगा। सिर में भारीपन और दर्द की शिकायत होगी। शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें।

ये भी पढ़ेंः

सिंह साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक भविष्यवाणी के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में कन्या राशि वाले अपनी प्रतिभा का उचित इस्तेमाल करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई दिशा मिलेगी। भाग्य में सकारात्मक बदलाव होगा। एकाग्र होकर काम करने पर सफलता तय है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सभी व्यावसायिक कार्यों के समय से होने से निश्चिंत रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक का समय शुभ रहेगा। इस सप्ताह कर्मचारियों को ज्यादा स्वतंत्रता न दें। एक साथ कई काम में हाथ न डालें। पढ़ाई में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रचनात्मक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। अनुशासन के कारण आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। हालांकि सप्ताह के शुरुआत में बच्चों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। ज्यादा लोकप्रिय होने के लिए आडंबर न करें और न ही किसी से सहायता लेने में हिचकें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से काम बिगड़ सकते हैं। अपरिचित लोगों से ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं।


स्वास्थ्य जीवनः जुकाम और खांसी के कारण आपको समस्या हो सकती है। हनुमान सहस्रनाम का नित्य पाठ करना लाभदायक रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

ये भी पढ़ें

संभल में कब होगा कल्कि अवतार, क्या रहेगा पिता का नाम, भविष्यवाणी में जानिए स्वरूप

Also Read
View All

अगली खबर