राशिफल

Weekly Horoscope (30 Jan-5 Feb): इस सप्ताह ऐसा रहेगा आपका भविष्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

30 जनवरी से पांच फरवरी का सप्ताह कुछ राशि के जातक के लिए शानदार है तो कुछ राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) में पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्य फल (Saptahik Rashifal)।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2023, 4:34 PM IST
saptahik_rashifal.jpg
saptahik rashifal

मेषः इस राशि के जातक के लिए 30 जनवरी से पांच फरवरी का समय काफी अच्छा बीतने वाला है। इस सप्ताह मेष राशि के जातक को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मेष राशि के ऐसे जातक जो अभी कुंआरे हैं, उनके लिए यह सप्ताह अधिक शुभ है, क्योंकि आपकी वैवाहिक रूकावटें इस सप्ताह दूर होती नजर आएंगी। मनचाहे व्यक्ति से विवाह तय हो सकता है। पार्टनरशिप में व्यवसाय इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद है। काम की सरकारी रूकावटें दूर होंगी, कारोबार में लाभ होगा, बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।


वृषः इस राशि के जातक के लिए 30 जनवरी से शुरू हो रहा सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी, पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई से मन उचट सकता है, सफलता के लिए मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचें, नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच समझकर आगे बढ़ें।


मिथुनः इस राशि के जातक की किस्मत इस सप्ताह चमक सकती है। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, नौकरीपेशा व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके लिए आपको अधिक समय भी देना पड़ेगा। ऐसे लोग जो विदेश में नौकरी या पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों को सप्ताह के आखिर में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए भी यह समय अच्छा है, लेकिन लेनदेन में सावधानी भी बरतनी चाहिए। लव की गाड़ी पटरी से उतर गई है तो मित्र की मदद से हमवार हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः


कर्कः इस राशि के जातक के लिए 30 जनवरी से 5 फरवरी का सप्ताह अधिक शुभ नहीं है, जितनी मेहनत करेंगे उसके मुताबिक फल नहीं मिल पाएगा। निजी जीवन मानसिक परेशानी पैदा करेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। घर की मरम्मत आदि के काम में ज्यादा खर्च हो सकता है। हालांकि आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। बड़ी जिम्मेदारी चाह रहे हैं तो उसका इंतजार बढ़ सकता है।


सिंहः इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह लाभदायक है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य की योजना को सभल बनाने में काम आएगी। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों को अवसर मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के आखिरी दिन लाभ वाले रहेंगे, बड़ी डील भविष्य में लाभ देगी। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।


कन्याः आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के जातक को कार्य क्षेत्र में मिला टारगेट पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कम लाभ की संभावना है। हालांकि इस दौरान किया निवेश लाभदायी होगा, लेकिन जोखिम वाला निवेश करने से बचें। साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्टनर को भरोसे में लेकर काम करें। विदेश से जुड़े कारोबार में शुभ समाचार मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग दिखेगी।

Updated on:
29 Jan 2023, 4:34 PM IST
Published on: