
Saptahik Rashifal 19-25 July 2026- नया सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो कुछ लोगों को हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत होगी। प्रेम, वैवाहिक जीवन, कारोबार, नौकरी और सेहत के लिहाज से यह सप्ताह हर राशि के लिए अलग संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 19-25 जुलाई 2026 तक तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।
तुला राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इष्टमित्रों का पूरा सहयोग-समर्थन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। बॉस के सहयोग से मनचाहे प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार बनाने के लिए लंबे अरसे से प्रयासरत चल रहे थे तो आपको इस दिशा में शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह आप अपने कंपटीटर को मुंहतोड़ जवाब देने में कामयाब रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार में लाभ होगा। व्यावसायिक निवेश के लिए आपका समय सही चल रहा है लेकिन ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें तथा पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने समय और संबंधों का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आप किसी बड़े काम में हाथ डालने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। कुल मिलाकर जितना पैर है, उतनी ही चादर फैलाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ के संबंध में किया गया प्रयास सफल होगा। इस दौरान घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आपका मन धर्म-अध्यात्म में खूब रमेगा। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। एक-दूसरे के लिए आत्मीयता बनी रहेगी। आपको भावनात्मक लगाव एवं सुकून का अहसास होगा। इस सप्ताह वृश्चिक राशि पर माता-पिता की विशेष कृपा बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से भी मनचाहा सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कामकाज की अधिकता के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में दिनचर्या और खानपान पर ध्यान न दे पाने के कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचें। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी हैसियत के अनुसार ही किसी धंधे अथवा कारोबार में कदम आगे बढ़ाना चाहिए। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इससे जुड़े अनुभवी की राय अवश्य लेने का प्रयास करें तथा जोखिम उठाने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ साबित होगा। आप अपनी वाणी और कारोबरी कौशल की बदौलत मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब हो जाएंगे। धनु राशि के जातकों को प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचने की आवश्यकता रहेगी। मानसिक एवं शारीरिक थकान को दूर करने के लिए ध्यान और योग करें।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह बेवजह के मामलों में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी हो सकती है। इस दौरान आपको कारोबार में मिले-जुले फल की प्राप्ति होगी। आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी विशेष समस्या से जूझना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आप किसी उच्च अधिकारी अथवा सहकर्मी के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपके शुभचिंतक चाहकर भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करते हुए खुद ही तमाम चुनौतियों का मुकाबला करना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुकून भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य आपके मन मुताबिक होते हुए नजर आएंगे। आपकी सत्ता-सरकार के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें विशेष सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं तो आपको इस सप्ताह अप्रत्याशित लाभ होगा। इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। अनुकूल स्थान पर स्थानांतरण का उपहार मिल सकता है। आपके यश में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय अत्यंत ही अनुकूल है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। सेहत की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। बहन-भाई की तरफ से पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: शिवाष्टकं का पाठ करें।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके जीवन में वे चीजें घट सकती हैं, जिसकी आप बिल्कुल भी उम्मीद नहीं करते होंगे। इस सप्ताह आपके विरोधी आपके सामने नतमस्तक होकर समझौते की गुहार लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे किसी भी समझौते पर दस्तखत खूब समझ-बूझ कर ही करें अन्यथा बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह शुभ फल प्रदान करने वाला है। यदि आप कोई नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो उससे जुड़े धन की व्यवस्था अपने आप हो जाएगी। कोई आत्मीय व्यक्ति आपकी आर्थिक समस्या का समाधान निकालने में बड़ा मददगार साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से श्रेष्ठ कहा जाएगा। इस दौरान लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होंगे। किसी बड़े कर्ज को चुकाने के बाद आप सुकून महसूस करेंगे। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी परिजन की विशेष उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि के जातक कुसंगति से बचें तथा स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।