राशिफल

Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025 : इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली? जानें साप्ताहिक भविष्यफल

Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025 : जानें तुला से मीन राशि वालों का आने वाला सप्ताह। करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर क्या होगा असर, पढ़ें डॉ. अनीष व्यास की भविष्यवाणी।

3 min read
Aug 23, 2025
Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025

Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025 : हर सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर अलग-अलग असर डालती है। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों में उतार-चढ़ाव इन्हीं परिवर्तनों का परिणाम होते हैं। 24 से 30 अगस्त 2025 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और सौभाग्य लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क भी रहना होगा। आइए, जानें ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से आपकी राशि के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है और आप कैसे हर चुनौती का सामना कर सकते हैं और अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025 : जानें क्या कहती है आपकी राशि, करियर से लेकर प्रेम तक, कैसा रहेगा आपका आने वाला हफ्ता?

तुला राशि

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों पर किस्मत मेहरबान रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है और बिज़नेस करने वालों को अच्छा लाभ होगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी, लेकिन पार्टनरशिप में आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। परिवार और रिश्तों में खुशियां रहेंगी। अविवाहित लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है और शादीशुदा जीवन भी सुखमय रहेगा।
उपाय: शुक्रवार को कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मेहनत और सावधानी से गुजरने वाला है। कामयाबी पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करना होगा। नौकरी में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग जरूरी रहेगा। व्यापारियों को बड़ा निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की राय लेनी चाहिए। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए शुरुआत से ही पैसों का प्रबंधन करें। प्रेम प्रस्ताव रखने में जल्दबाज़ी न करें। साथी और जीवनसाथी कठिन समय में आपका सहारा बनेंगे। सेहत पर ध्यान दें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को भगवा रंग की ध्वजा अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में अनुकूल माहौल बना रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में धार्मिक या पर्यटन यात्रा संभव है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए भी यह सप्ताह खास रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। करियर और निजी रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में संपत्ति या जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम किसी और के भरोसे न छोड़ें। व्यापार में अनुचित लाभ कमाने से बचें। खर्च बढ़ने की संभावना है। निजी रिश्तों में संवाद की कमी से गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में भी टकराव हो सकता है।
उपाय: शनिवार को पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में अटका हुआ धन मिल सकता है और सत्ता से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ और बाजार में साख बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेहनत का फल उम्मीद से कम मिल सकता है। कारोबार में पार्टनरशिप करते समय सतर्क रहें और किसी पर अंधा विश्वास न करें। फिजूलखर्ची से बचें, वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें और खानपान में सावधानी बरतें। रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए परिवार और साथी से खुलकर संवाद करें। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए जीवनसाथी को समय दें और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 24 To 30 August 2025: कुंभ और मकर को मिलेगा मुनाफा, मीन को रहना होगा अलर्ट, जानें सप्ताह भर का टैरो भविष्यफल

Also Read
View All

अगली खबर