राशिफल

Weekly Rashifal: दिसंबर के इन सात दिनों में 4 राशियों को बंपर धन लाभ, जानें कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन

Weekly Rashifal 18 to 24 December: साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है, आज से इस महीने का तीसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए सप्ताह 18 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा। इस बीच कुछ राशियों पर नकारात्मक असर भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाले 7 दिन कैसे रहने वाले हैं..

3 min read
Dec 18, 2023
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 दिसंबर 2023

Weekly Rashifal 18 to 24 December: दिसंबर का तीसरा सप्ताह 18 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 24 दिसंबर तक चलने वाला यह सप्ताह कई दृष्टि से बेहद खास है। इस सप्ताह वृष, कर्क, तुला और मकर राशियों में धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि इस बीच कई राशि के लोगों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कैसी रहेगी इस सप्ताह आपकी किस्मत


मेष राशि
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के लोगों को 18-24 दिसंबर के बीच पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। इस समय धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। यदि नौकरी कर रहे हैं तो कार्यस्थल पर कुछ परेशानी हो सकती है। कुल मिलकार धन को लेकर ये सात दिन अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृष राशि
दिसंबर के तीसरे सप्ताह में वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मजबूती देखने को मिलेगी। यदि नौकरीपेशा हैं तो काम का बोझ बढ़ सकता है।

मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है और नौकरी कर रहे हैं तो 18-24 दिसंबर तक का समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। इस समय प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से खुश खबरी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में कुछ व्यर्थ के खर्च जरूर परेशान कर सकते हैं। लोगों से बातचीत में आपको अपनी वाणी का ध्यान देने की जरूरत है वर्ना समस्या हो सकती है।


कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो इस सप्ताह आप जीवन की समस्याओं से राहत प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही भाग्य का साथ प्राप्त होगा, अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैंष नौकरी के नए अवसर खुल सकते हैं। इस हफ्ते स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल ही रहेगी, नौकरी और व्यापार की चिंता इस सप्ताह खत्म हो सकती है। धनलाभ के सुनहरे अवसर उजागर हो सकते हैं, इस समय तनाव से दूर रहें तो अच्छा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए इस हफ्ते आर्थिक मजबूती के संकेत हैं। संतान के विषय में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं, पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। इससे मन खुश रहेगा, आपकी धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर इस सप्ताह खर्च का दबाव बढ़ सकता है। यदि व्यापारी हैं तो इस सप्ताह लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं, आपका मन धर्म से जुड़ी गतिविधियों की तरफ ज्यादा बढ़ सकता है। यात्राओं के योग बनेंगे और भाग्य के चलते धन लाभ के योग प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह सभी प्रकार के कार्यों में आपको सफलता प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी के संबंध में यात्रा हो सकती है। यदि व्यापारी हैं तो व्यापार में वृद्धि मन प्रसन्न करेगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ने से पारिवारिक माहौल सुकूनभरा और सुखमय रहेगा।

धनु राशि
साप्ताहिक राशिफल 18-24 दिसंबर के अनुसार धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह सुख समृद्धि प्राप्ति के योग हैं। धन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे, छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि
साप्ताहिक राशिफल 18-24 दिसंबर के अनुसार मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से अच्छा है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको खुशी प्रदान कर सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। ऐसे लोग जो पढ़ाई कर रहे हैं उनको अच्छा परिणाम मिलेगा। इस हफ्ते का अंत धनलाभ से हो सकता है।

कुंभ राशि
साप्ताहिक ज्योतिष के अनुसार 18-24 दिसंबर के बीच कुंभ राशि वालों के लिए नौकरी में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस समय अटका धन मिल सकता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साहस और पराक्रम से कई कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।


मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा। इससे मीन राशि वालों के लिए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

Also Read
View All

अगली खबर