
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ताजे आंकड़े के मुताबिक 5 लाख के करीब लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना (Corona) से बचने के लिए तमाम कदम उठाने की बात कही जाती है जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना बहुत ज़रूरी है।
इस मुश्किल घड़ी में कई लोग आगे आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताएंगे जो लोगों के लिए खुद अपने घर मे सिलाई मशीन से मास्क तैयार कर रही हैं। इस बच्ची का नाम है सिंधुरी (Sindhuri ) है।
कर्नाटक (Karnataka ) के उडुपी की रहने वाली 10 वर्षीय सिंधुरी (Sindhuri )अपने एक हाथ से मास्क सिलती और उसे जरूरतमंदों में बांट देती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंधुरी कई मास्क सिल चुकी हैं। वो भी सिर्फ अपने एक हाथ से।
सिंधुरी के घर वालों के मुताबिक जब उनका जन्म हुआ तो उनके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे का हिस्सा नहीं था। लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। कोरोना संकट के दौरान भी उन्होंने लोगों के लिए मास्क बनाए।
6वीं में पढ़ने वाली सिंधुरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें लोगों की मदद करके अच्छा लगता है। वे एक लाख लोगों के लिए मास्क बनाना चाहती है। बता दें सोशल मीडिया पर इस बच्ची की जमकर तारीफ हो रही है।