सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे से ही अलीशा आइज़ल ऑफ ब्यूट में अपने दादा-दादी के घर से गायब थी।
नई दिल्ली। छह वर्षीय अलीशा मैकफेल की हत्या के आरोप में 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हत्या के बाद से ही पूरा आइज़ल ऑफ ब्यूट डर के साए में रह रहा था। पूरे मामले को लेकर बीती रात आरोपी लड़के से पूछताछ भी की गई। इसके साथ ही बच्ची की हत्या की जांच कर रहे पुलिस के अधिकारियों ने इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और इलाके में रहने वाले लोगों से अपील की, कि वे इस केस को सुलझाने में उनकी मदद करें।
सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे से ही अलीशा आइज़ल ऑफ ब्यूट में अपने दादा-दादी के घर से गायब थी। खोजबीन शुरु हुई तो अलीशा की लाश लगभग ढाई घंटे बाद वूडलैंड के एक इलाके में मिली थी। अलीशा की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बिना देरी किए अलीशा के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में साफ हो गया कि अलीशा की हत्या की गई है।
पुलिस ने द्वीप पर रहने वाले सभी लोगों को अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति चेतावनी जारी कर दी है। जिस जगह पर अलीशा की लाश मिली है, वहां पुलिस ने जांच-पड़ताल बढ़ा दी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जहां से बच्ची की लाश मिली थी, वहां से उन्हें एक कार भी मिली है। जिससे जांच में थोड़ी मदद ज़रूर मिलेगी। जांच टीम के एक सीनियर अधिकारी ने आस-पास के लोगों से कहा है कि यदि उनके पास अलीशा की हत्या से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वे पुलिस से संपर्क करें।
लेन स्कॉलर नाम के एक काउंसिलर ने कहा कि अलीशा की हत्या की खबर से वे काफी दुखी हैं। अलीशा के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए लेन ने कहा कि वे इस खबर को सुनने के बाद काफी बुरा लगा। ब्यूट द्वीप पर काफी कम ही लोग रहते हैं, लेकिन सभी अलीशा की मौत से दुखी है। बता दें कि पुलिस 16 वर्षीय आरोपी लड़के को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी इस मामले पर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।