हॉट ऑन वेब

दिनदहाड़े कार में अप्राकृतिक संबंध बना रहा था पादरी, पार्टनर को देखा तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

जिसकी वजह से कॉर्टेज पर अभद्रता का भी मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Sep 05, 2018
दिनदहाड़े कार में अप्राकृतिक संबंध बना रहा था पादरी, पार्टनर को देखा तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा से एक ऐसा सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है। यहां के मियामी बीच के पास एक सड़क पर खड़ी कार में कुछ ऐसा हो रहा था, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल कार में दो पादरी बैठे थे, जो एक-दूसरे के साथ मुखमैथुन कर रहे थे। कार के अंदर ये घिनौना काम कर रहे दोनों पादरी रंगे हाथों पकड़े गए, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों डिएगो बेरीयो (39) और एडविन कॉर्टेज (30) पर अशिष्टता और कामुकता का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मौके पर कॉर्टेज की पैंट की ज़िप खुली हुई थी, और उसका गुप्तांग बाहर था। जिसकी वजह से कॉर्टेज पर अभद्रता का भी मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला बीते सोमवार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का है। वहां से गुज़र रहे एक शख्स ने देखा कि कार में डिएगो और एडविन आपत्तिजनक हालत में थे। जिसके बाद उस शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों पादरी जिस कार में बैठे थे, वह किराए पर ली गई थी। मियामी बीच पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद जब वहां पुलिस के अधिकारी पहुंचे, उस वक्त भी वे दोनों आपत्तिजनक अवस्था में ही थे।

पुलिस का कहना है कि कार के अंदर वे दोनों इतने व्यस्त थे कि उन्हें मालूम भी नहीं चला कि उन्हें पुलिस के अधिकारी देख रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने इनकी कार की खिड़की खटखटाई, तब जाकर उन्हें होश आया कि उनकी घिनौनी हरकतों को बाहर से कोई देख रहा है। जिस जगह ये सब हो रहा था, वहां बच्चों का एक पार्क भी है। दिनदहाड़े ऐसा काम करने की वजह से वे किसी बच्चे की नज़र में भी आ सकते थे। इस पूरे मामले में शिकागो के पादरियों के अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मामला पुलिस के अधीन है और जांच की जा रही है।

Published on:
05 Sept 2018 11:58 am
Also Read
View All