हॉट ऑन वेब

मोटापे की वजह से छोड़ गया था ब्वॅायफ्रेंड, एेसे घटाया 270 किलो वजन, अब दुनिया है दीवानी

24 साल की उम्र में अमेरिका की एंबर राच्डी का मोटापा इतना बढ़ गया कि उसका वजन धीरे-धीरे 300 किलो तक पहुंच गया था।

2 min read
Aug 13, 2018
मोटापे की वजह से छोड़ गया था ब्वॅायफ्रेंड, एेसे घटाया 270 किलो वजन, अब दुनिया है दीवानी

नई दिल्ली: एक कहावत है 'जहां चाह है वहां राह है'। इस कहावत को अमेरिका की एक लड़की ने सच कर दिखाया। दरअसल, अमेरिका की रहने वाली एम्बर राच्डी का 24 साल की उम्र में ही 300 किलो तक वजन हो गया था। एम्बर का एक ब्वॉयफ्रेंड भी था, जो उनके बढ़ते वजन की वजह से उन्हें छोड़कर भाग गया था। अब एम्बर ने खुद को ऐसा बदला कि दुनिया उनकी दीवानी हो गई है।

वजन की वजह से चलना-फिरना था मुश्किल

ये भी पढ़ें

कुदरत का ये करिश्मा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान, जन्म लेते ही बच्चे के मुंह में दिखे 5 दांत


24 साल की उम्र में अमेरिका की एंबर राच्डी का मोटापा इतना बढ़ गया कि उसका वजन धीरे-धीरे 300 किलो तक पहुंच गया था। एंबर की लाइफ ऐसी हो गई थी कि उसका चलना-फिरना मुश्किल हो गया। उसे मनोवैज्ञानिक समस्या ने भी घेर लिया कि वह दिनभर कुछ न कुछ खाती ही रहती। उसके बिना वह रह नहीं पाती।

मोटापे की वजह से दूर हो गया ब्वाॅयफ्रेंड


इतने वजन के बावजूद उसका हाईकैलोरी चीजों को लेकर मोह नहीं छूट पा रहा था। आलम यह था कि उसका बॉयफ्रेंड शुरू-शुरू में तो उसकी परवाह करता था लेकिन कुछ समय बाद उसके बढ़ते वजन और खाने-पीने की आदतों के कारण उससे दूर हो गया। उसने जानबूझकर दूरियां बना लीं। इसके बाद एंबर इतनी टूट गई कि वह सोचने लगी कि इस वजन ने उसे बर्बाद कर दिया है। बस फिर क्या था, उसने फैसला कर लिया कि उसे इस वजन से छुटकारा पाना है और उसके बाद जो एंबर बदली, किसी को भी उसको पहचानना मुश्किल था।

डाइटिंग के जरिए कम किया दस किलो वजन, फिर...


एंबर ने डॉक्टरों से संपर्क किया और समझा कि इस वजन से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। डॉक्टर्स ने सबसे पहले डाइटिंग शुरू करवाई। बॉडी फैट इतना था कि एक पैर एक तकिए की तरह चौड़ा और थुलथुल था। इसलिए डॉक्टरों ने डाइटिंग के जरिए पहले एम्बर का का 10 kg वजन कम कराया। इसके बाद सर्जरी के जरिए उसके शरीर से 50 किलो चर्बी निकाली गई। धीरे-धीरे कई थैरेपी, ऑपरेशन और एक्सरसाइज की बदौलत एंबर ने 130 kg वजन कम कर लिया। वो आज करीब 70kg की हैं। ऑपरेशन के बाद जब एम्बर के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे पहली बार देखा तो वो हैरान था।

सोशल मीडिया पर छाया एम्बर का लुक


आज सोशल मीडिया में भी एम्बर का लुक काफी चर्चा में है। पहले जो लोग उसके मोटापे का मजाक उड़ाते थे वही लोग आज उसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया में उनके फैन्स की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर छाए हैं ये गुप्ताजी, ऑडियंस पर ली ये चुटकी

Published on:
13 Aug 2018 12:28 pm
Also Read
View All