हॉट ऑन वेब

एक्सीडेंट में पिता को लकवा मार गया, मां ने छोड़ दिया परिवार..अब 6 साल की बच्ची करती है पिता की पूरी देखभाल

शख्स का नाम टियान हैचेंग (40) है। हादसे के बाद उन्होंने उस वक्त हार मान ली, जब उनकी पत्नी ने भी उनका साथ छोड़ दिया।
2 min read
jia
एक्सीडेंट में पिता को लकवा मार गया, मां ने छोड़ दिया परिवार..अब 6 साल की बच्ची करती है पिता की पूरी देखभाल

नई दिल्ली। चीन के निंगझिया प्रांत से दिलों को झकझोर देने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे पहली नज़र में देखने के बाद आपके मन में खलबली मच जाएगी। तस्वीर में बच्ची अपने पिता के साथ कुछ ऐसा काम कर रही है, जिसकी सच्चाई जानने के बाद आपकी आंखों से आंसुओं की धाराएं बहने लगेंगी। दरअसल करीब दो साल पहले एक एक्सीडेंट में बच्ची के पिता को लकवा मार गया था, जिसकी वजह से उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया। लिहाज़ा अब वे खुद कोई भी काम नहीं कर पा रहे थे।

शख्स का नाम टियान हैचेंग (40) है। हादसे के बाद उन्होंने उस वक्त हार मान ली, जब उनकी पत्नी ने भी उनका साथ छोड़ दिया। टियान की पत्नी ने हादसे के करीब ढाई महीने के अंदर ही उनसे सभी नाते तोड़ कर उन्हें इन दुनिया में अकेला छोड़ दिया। टियान की एक बेटी भी है, जिसका नाम जिया (6) है। पिता को अकेला देख जिया ने अपना एक लक्ष्य बना लिया कि अब उसे ही अपने पिता की देखभाल करनी है। जिया अब रोज़ाना सुबह 6 बजे उठती है और घर का सारा काम करती है। घर का काम निपटाने के बाद वह अपने पिता के लकवाग्रस्त हिस्से की मालिश करती है।

इतना ही नहीं जिया पिता को टॉयलेट ले जाती है, उन्हें ब्रश कराती है, नहलाती है और खाना खिलाकर स्कूल जाती है। हालांकि इस काम में जिया के दादा-दादी भी उसकी पूरी मदद करते हैं। जब वह घर पर नहीं होती है तो उसके दादा-दादी ही टियान की देखभाल करते हैं। जिया की एक खास बात है कि वह अपनी पत्थर दिल मां के बारे में कभी नहीं सोचती न उन्हें याद करती है। नन्ही जिया भी इस बात को भलि-भांति समझती है कि उसके पिता को जब पत्नी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, उस वक्त उसकी मां ने लाचार पिता का साथ छोड़ दिया। पिता की देखभाल करते हुए जिया ऐसे प्रतीत होती है कि वह उनकी बेटी नहीं बल्कि उनकी मां है।

Published on:
05 Oct 2018 01:38 pm