हॉट ऑन वेब

72 साल की इस महिला का वर्कआउट देख हर कोई है हैरान, वायरल हुआ वीडियो

1 मिनट के इस वीडियो को देखने के बाद आपको इस बात का अहसास हो जाएगा कि खुद को फिट और सेहतमंद रखने के लिए किसी भी उम्र में जिम जाया जा सकता है।
2 min read
Feb 04, 2019
72 year old lady lauren bruzzone workout videos goes viral
72 साल की इस महिला का वर्कआउट देख हर कोई है हैरान, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। स्वस्थ जीवन और अच्छी सेहत के लिए अक्सर लोग जिम जाते हैं, या फिर सुबह उठकर व्यायाम करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे शेयर करते हुए यूजर काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, 1 मिनट के इस वीडियो को देखने के बाद आपको इस बात का अहसास हो जाएगा कि खुद को फिट और सेहतमंद रखने के लिए किसी भी उम्र में जिम जाया जा सकता है। हम यह बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जिम में एक्सरसाइज करती हुई जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी उम्र 72 साल है। इस महिला का नाम लॉरेन ब्रूजोन है और वह न्यूयार्क की रहने वाली हैं।

90 हजार से ज्यादा बार शेयर हो चुका है वीडियो

इस वीडियो को सबसे अधिक फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है। इसे अब तक 90 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'इस महिला का स्टेमिना और फॉर्म मुझसे भी ज्यादा अच्छा है। मैं भी इनकी तरह बनना चाहती हूं।'

काफी कठिन होती है ये एक्सरसाइज

1 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लॉरेन जो एक्सरसाइज कर रही हैं वो प्रोफेश्नल बॉक्सर फ्लॉइट मेवेदर करते हैं। वो ट्रेनिंग के दौरान यही एक्सरसाइज करते हैं। जो की काफी कठिन होती है। खास बात यह है कि लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि अब तक इस वीडियो को 70 लाख से ज्यादा व्यूज, 27 हजार से ज्यादा लाइक्स और 13 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। बता दें कि इस वीडियो को फेसबुक पर 901 Physical Therapy ने शेयर किया है। वीडियो के साथ Physical Therapy ने लिखा कि 72 साल की लॉरेन को जिम में एक्सरसाइज करते देख मैं हैरान हूं।

Published on:
04 Feb 2019 12:19 pm