हॉट ऑन वेब

फुटपाथ पर कटती है इस 8 साल के बच्चे की जिंदगी, दोस्त पढ़ सकें इसलिए लिए रोज सुबह करता है ये काम

अपनी पढ़ाई को लेकर एक 8 साल का बच्चा इन दिनों सुर्खियों में है।
2 min read
Feb 03, 2019
8 years old boy wakes up friends to study early morning
फुटपाथ पर कटती है इस 8 साल के बच्चे की जिंदगी, दोस्त पढ़ सकें इसलिए लिए रोज सुबह करता है ये काम

नई दिल्ली। वैसे तो दुनिया में हर कोई पढ़-लिखकर अपना भविष्य अच्छा बनाना चाहता है, लेकिन कोई संसाधनों के अभाव में या फिर अपनी गरीबी के चलते ऐसा नहीं कर पाता है। आज हम ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अपनी पढ़ाई को लेकर एक 8 साल का बच्चा इन दिनों सुर्खियों में है। बता दें कि, महज 8 साल का यह बच्चा ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 में झुग्गियों में रहता है। इसका नाम सौरभ है। खास बात यह है कि सौरभ को पढ़ाने का इतना शौक है कि वह खुद तो सुबह उठकर पढ़ता ही है, अपने दोस्तों को भी जगा देता है, जिससे वो भी पढ़ाई कर सकें।

मजदूरी से चलता है घर का खर्च

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सौरभ ग्रेटर क्लास तीन का स्टूडेंट है। उसे पढ़ाई का बेहद शौक है। सौरभ का परिवार बेहद गरीब है, इसी वजह से वह अपने माता-पिता के साथ फुटपाथ पर रहता है। सौरभ की मां शारदा और पिता भजन लाल मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं। बता दें कि सौरभ के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भी भाई-बहन हैं।

गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए आती है टीचर

बता दें कि गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन पर सुबह 7 बजे एक टीचर आती हैं। इस बारे में सौरभ की मां बताती हैं कि उनका बेटा खुद तो सुबह उठकर पढ़ने के लिए तैयार हो ही जाता है, साथ ही बस्ती के दूसरे बच्चों को भी सुबह-सुबह जगाकर पढ़ने के लिए बुला लाता है। इतना ही नहीं कई बार टीचर को आने में देर हो जाती है, तब भी वह सभी बच्चों को साथ लेकर वहां बैठकर पढ़ाई करता रहता है। ऐसे में सौरभ उन लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाते या फिर बीच में ही पढ़ाई छोड़कर दूसरे कामों में लग जाते हैं।

Published on:
03 Feb 2019 01:10 pm