हॉट ऑन वेब

गर्लफ्रेंड के साथ पति को फिल्म देखना पड़ा महंगा, पत्नी ने मर्दानी बनकर की धुनाई

Wife Beaten Husband : नवरंगपुरा का है मामला, पुलिस ने समझौता कराकर घर भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2019, 10:43 AM IST
Wife Beaten Husband
Wife Beaten Husband

नई दिल्ली। पत्नी के होते हुए भी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ फिल्म देखना पति को महंगा पड़ गया। इस बात की भनक बीवी को लगते ही उसने अपने पति की जमकर धुनाई की। बताया जाता है कि पत्नी को पति की बेवफाई पर इतना ज्यादा गुस्सा आया कि वो सिनेमाहॉल (CInemahall) जाकर ही हंगामा करने लगी।

आरोप है कि पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 'मर्दानी-2' (Mardani 2) देखने पहुंचा था। इस बात का पता पत्नी को चला तो
वो जांच करने थियेटर में आ गईं। जहां पति के साथ पास में एक महिला बैठी थी और दोनों रोमांस कर रहे थे।
ये देख पत्नी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सकी औश्र पति को सीट से घसीटते हुए हाल के बाहर ले गई और पुलिस को बुला लिया। महिला की इस हरकत से लोगों को ‘मर्दानी-2’ का लाइव देखने को मिला। बीच-बचाव करने पति की कथित गर्लफ्रेंड आई तो महिला ने उसके बाल पकड़े और पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने समझौता कराकर निपटारा करा दिया। मामला नवरंपुरा का था।

Updated on:
26 Dec 2019, 10:43 AM IST
Published on: