हॉट ऑन वेब

प्रेगनेंट भैंस को हलाल करने ले जा रहा था कसाई तभी जानवर ने घुटने टेक लगाई रहम की गुहार

Emotional video of Buffalo : भैंस का ये इमोशनल वीडियो चीन के गुआंगडोंग के शान्ताउ का है लोगों ने भैंस को आजाद कराने के लिए चंदा करके कसाई को सौंपे ढ़ाई लाख रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 3:08 PM IST
Emotional video of Buffalo
Emotional video of Buffalo

नई दिल्ली। कहते हैं मां तो आखिर मां ही होती है। फिर चाहे वो इंसान के रूप में हो या जानवर के, अपने बच्चे के लिए एक औरत की ममता सिर्फ वही समझ सकती है। तभी सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को इमोशनल कर दिया। वीडियो में एक कसाई प्रेगनेंट भैंस (pregnant buffalo) को हलाल करने के लिए ले जा रहा होता है। तभी अपने बच्चे को बचाने के लिए भैंस घुटने टेक कर उससे रहम की भीख मांगती (pleading) हुई दिखती है।

यह वीडियो चीन (China) में गुआंगडोंग के शान्ताउ का बताया जा रहा है। इसमें कसाई प्रेग्नेंट भैंस को ले जा रहा होता है तभी भैंस घुटने टेके देती है और कसाई खाने में जाने से इंकार करती हुई दिखाई देती है। दावा किया जा रहा है कि भैंस के आंखों में आंसू थे।

वीडियो के वायरल (viral video) होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट भैंस को बचाने की होड़ लग गई। लोगों ने चंदा करके 2.5 लाख रुपये इकठ्ठा किए और कसाई को रकम देते हुए भैंस को छोड़ने की मांग की। यह सब देख कसाई का दिल पसीज गया और उसने भैंस की कीमत लेकर उसे जियांग के बौद्ध गोल्डन लॉयन टेम्पल को सौंप दिया।

Published on: