हॉट ऑन वेब

पैदा होते ही फेमस हो गई ‘नागरिकता’, पीएम मोदी ने खुद लिया इस बच्ची का नाम

Girl Name is Nagrikta : नागरिकता काननू संशोधन कानून के संसद में पारित होने की खुशी में बच्ची का रखा अनोखा नाम बच्ची के माता-पिता पीएम मोदी की ओर से उनकी बच्ची का नाम लेने से हैं बेहद खुश
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2019, 9:57 AM IST
Girl Name is Nagrikta
paresnts named her daughter is Nagrikta

नई दिल्ली। नागरिकता कानून (CAA) को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश का महौल है। वहीं इस मसले पर विपक्षी दलों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिन की एक बच्ची का नाम लेकर करारा जवाब दिया है। बच्ची (daughter's name) का नाम 'नागरिकता' (Nagrikta)है। दरअसल पाकिस्तान से भारत आए एक हिंदू शरणार्थी परिवार में जन्मी बच्ची का नाम उसके माता-पिता ने नागरिकता संशोधन कानून के संसद में पारित होने की खुशी में रखा है।

पीएम मोदी के अनुसार बच्ची के मां-बाप का नागरिकता संशोधन का समर्थन करना देश में शरणार्थियों (refugee) की असली हकीकत दिखाता है। जबकि विपक्ष बेकार में सीएए के नाम पर भ्रम फैला रहा है। मालूम हो कि बच्ची का जन्म दिल्ली के मजनूं के टीला इलाके में हुआ है। बच्ची के माता-पिता पाकिस्तान में सालों से रह रहे थे। मगर वहां हिंदू परिवार पर हो रहे जुल्म से बचने के लिए उन्होंने बतौर शरणार्थी भारत में शरण ली थी। मजनूं का टीला एक ऐसा इलाका है जहां साल 2013 से 135 से अधिक परिवार रहते हैं। जिनके यहां शरणार्थी रहकर लोग अपना गुजर-बसर करते हैं।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री के बच्ची का नाम लेने पर उसकी मां बेहद खुश नजर आ रही है। नवजात बच्ची 'नागरिकता' की मां ने कहा, प्रधानमंत्री ने हमारी बच्ची का नाम लिया, हमारे तो भाग्य खुल गए। हमारे घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है, अब हमारी नागरिकता की राह आसान हो जाएगी और बिजली पानी भी मिल सकेगा। नागरिकता की मां ने इस मसले पर देश में हो रहे तोड़फोड़ पर भी नाराजगी जाहिर की है।

Updated on:
23 Dec 2019, 9:57 AM IST
Published on: