
नई दिल्ली। अमेरिकी के टेनेसी से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां Memphis के St. Francis Hospital में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत कैमरून वाइट नाम के एक शख्स को महिला की लाश के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बीते बुधवार को 37 साल की एक महिला की हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी लाश को अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया था। मारी गई महिला पेशे से एक टीचर थी। जिसके बाद मौका पाकर 23 वर्षीय कैमरून वाइट अंदर जा घुसा और महिला की लाश के साथ संबंध बनाने लगा। ऐसा करते हुए उसे दो लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी खुद काउंटी शेरिफ ने दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी वाइट ने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। St. Francis Hospital-Memphis ने अपने एक बयान में बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उस शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है। वाइट की करतूतों पर अस्पताल ने माफी मांगते हुए कहा कि ये पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। अस्पताल ने महिला के परिजनों से माफी मांगते हुए उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की है।
वाइट की करतूतों पर उसकी बहन ने कहा कि उसका दिमाग एक बच्चे की तरह है। इसके साथ ही वाइट की बहन ने उसकी मानसिक हालत को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। वाइट की बहन ने कहा कि वो अभी भी एक अच्छा इंसान है, बस उसे मदद की ज़रूरत है। अपनी बात पर बल देते हुए वाइट की बहन ने कहा कि यदि कोई इंसान ऐसा करता है तो, निश्चित तौर पर उसके साथ कुछ-न-कुछ गड़बड़ ज़रूर है। तो वहीं मृत महिला के पिता ने कहा कि वे सिर्फ अपनी बेटी की मौत से ही नहीं बल्कि ऐसी शर्मनाक परिस्थितियों से भी लड़ रहे हैं, जो किसी भी प्रकार से सहन करने लायक नहीं है।