हॉट ऑन वेब

छोटे से मेंढक ने किया डॉग को परेशान, देखें वीडियो

अक्सर ही छोटे जानवर भी बड़े जानवरों की हालत ख़राब कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ किया एक छोटे से मेंढक ने एक डॉग के साथ। कैसे? आइए नज़र डालते हैं।

less than 1 minute read
Dog and frog fight each-other

सोशल मीडिया पर अक्सर ही अलग-अलग तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इंसानों के साथी ही जानवरों के वीडियो की भी कमी नहीं है। लोग जानवरों के वीडियो को देखते भी हैं और पसंद भी करते हैं। अक्सर ही जानवरों के अलग-अलग वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें जानवरों की आपस में लड़ाई हो जाती है। यूं तो बड़े जानवर ज़्यादातर छोटे जानवरों पर भारी पड़ते हैं, पर ऐसे मौके भी आते हैं जब छोटे जानवर बड़े जानवरों पर भारी पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक डॉग के साथ, जिसे एक छोटे से जानवर ने परेशान कर दिया।

छोटे से मेंढक ने किया डॉग को परेशान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है पर इसे फिर से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक छोटे से मेंढक ने डॉग को परेशान कर दिया।

डॉग को मेंढक ने काटा

वीडियो में दिखाया गया है कि डॉग और मेंढक आमने-सामने होते हैं। डॉग मेंढक को काटने की कोशिश करता है, पर मेंढक तेज़ी से डॉग के दाँतों से बच निकलता है। इसके बाद मेंढक ही डॉग को काट लेता है। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही डॉग छूट जाता है, पर फिर भी पहले डॉग मेंढक के हाथ पर हल्के से काटता है और उसके बाद डॉग अपने पंजे से पहले मेंढक के सिर पर और फिर हाथ पर टैप करता है। हालांकि डॉग भी मेंढक की हरकत से परेशान नज़र दिखाई देता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Updated on:
29 Oct 2024 01:56 pm
Published on:
24 Apr 2024 05:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर