हॉट ऑन वेब

ग्लू स्प्रे लगाकर बालों को सेट करना महिला को पड़ा महंगा, खाल में चिपक गए हेयर्स

Glue Hair Spray : वाॅशिंगटन की है महिला, दूसरों से अलग दिखने के चक्कर में किया ये अनोखा काम एक महीने बाद भी महिला को नहीं मिला परेशानी से छुटकारा

2 min read
Feb 08, 2021
Glue Hair Spray

नई दिल्ली। लोग खूबसूरत दिखने के लिए अक्सर एक्पेरिमेंट करते हैं। ऐसा ही कुछ वाॅशिंगटन में रहने वाली एक महिला टेसिका ब्राउन ने भी किया। उन्होंने अपने बालों को हेयर स्प्रे लगाकर सेट किया। मगर उन्होंने अपने हेयर स्टायल के लिए गोरिल्ला ग्लू हेयर स्प्रे का इस्तेमाल किया था। जिसके चलते उनके बाल सिर की खाल से चिपक गए। काफी कोशिशों के बावजूद जब बाल ठीक नहीं हुए तो उन्हें मजबूरन डाॅक्टरों की मदद लेनी पड़ी। एक महीने बीत जाने के बावजूद महिला को पूरी तरह से समस्या से निजात नहीं मिला है। महिला के बालों वाला वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही हैं।

बालों के साथ किए गए इस एक्पेरिमेंट को लेकर जेसिका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साथ ही पूरे वाक्ये के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैसे उन्होंने दूसरों से अलग दिखने के चक्कर में ऐसा हेयर स्टायल बनाया था। इसके लिए उन्होंने हेयर स्प्रे का इस्तेमाल किया। मगर ग्लू से उनके बाल ऐेसे चिपके की काफी कोशिशों के बावजूद वह उन्हें ठीक नहीं कर सकी। ऐसे में उन्होंने डाॅक्टरों से इलाज कराया। काफी हेयर थेरेपी के बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली। मगर एक महीने गुजर जाने के बावजूद उनके बाल पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जेसिका के इस वीडियो को देख बहुत से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उन्हें तरह-तरह के उपाय बता रहे हैं। जिससे उनकी समस्या सुलझ सके। जेसिका ने यह भी कहा कि बिना सोच-समझे इस तरह का एक्सपेरिमेंट करना ठीक नहीं है। मगर उन्होंने इस बात पर ध्यान न देते हुए ये गलती की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जेसिका के वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Published on:
08 Feb 2021 04:18 pm
Also Read
View All