हॉट ऑन वेब

अभिनंदन जैसी मूंछ वाली इन बड़े चेहरों की तस्वीरें ट्विटर पर हो गई वायरल, देखकर हैरान रह जाएंगे

Abhinandan Varthaman: अभिनंदन की मूंछ को राष्ट्रीय मूंछ घोषित करने की उठी मांग कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने रखी ये अनोखी मांग ट्विटर पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं इन फोटो को

2 min read
Jun 26, 2019
अभिनंदन जैसी मूंछ वाली इन बड़े चेहरों की तस्वीरें ट्विटर पर हो गई वायरल, देखकर हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली: किसी भी देश की सेना युद्ध ( war ) के मौके पर हर देश के लिए बेहद जरूरी होती है। लेकिन आज के दौर में बढ़ते आतंकवाद ( terrorism ) के बीच सेना की जरूरत सबसे ज्यादा है। भारत , अमेरिका , रूस , पाकिस्तान जैसे अनेकों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान खुद आतंकवाद को पालता-पोषता है और फिर भारत में अपने नापाक मसूमों को कामयाब करने के लिए आतंकियों को भारत में भेजता है। ऐसा ही कुछ उसने पुलवामा आतंकी हमले में भी किया, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब एयरस्ट्राइक से दिया।

वहीं इसके बाद पाकिस्तान ( Pakistan ) के F-16 विमान को भारतीय वायुसेना के जाबांज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मार गिराया। इसके बाद तो अभिनंदन हर किसी के नजर में हीरो बन गए। वहीं हाल ही में लोकसभा ( Lok Sabha ) में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( ramnath kovind ) के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सरकार के सामने एक अनोखी मांग रख दी. उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाक में घुसकर उनके विमान को गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पुरस्कार दिया जाए।

उन्होंने कहा कि अभिनंदन वर्धमान ( Abhinandan Varthaman ) की मूंछों को 'राष्ट्रीय मूछ' घोषित कर देना चाहिए। इसके बाद तो सोशल मीडिया ( social media ) पर ये मुद्दा वायरल हो गया। इसी बात से जोड़ते हुए एक शख्स ने ट्विटर पर कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरों को एडिट करके उनके चेहरे पर अभिनंदन जैसी मूंछ लगा दी। इसके बाद ये तस्वीरें वायरल होने लगी। साथ ही लोग इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से भी इन फोटो को खूब शेयर किया।

Published on:
26 Jun 2019 12:18 pm
Also Read
View All