हॉट ऑन वेब

अंतिम संस्कार से पहले मां की चिता पर बैठ गया अघोरी बेटा, आैर फिर…

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में शरीर पर भस्म लगाए एक अघोरी साधु अपनी मां के शव के ऊपर बैठकर पूजा-अर्चना कर रहा है।

2 min read
Oct 03, 2018
अंतिम संस्कार से पहले मां की चिता पर बैठ गया अघोरी बेटा, आैर फिर...

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में शरीर पर भस्म लगाए एक अघोरी साधु अपनी मां के शव के ऊपर बैठकर पूजा-अर्चना कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु का है आैर साधु अपनी मां के अंतिम संस्कार के दौरान एेसा कर रहा है। इस दौरान उसके साथ कई और अघोरी साधु मौके पर मौजूद हैं। पूजा-अर्चना के बाद सभी अघोरी साधु हाथ उठाकर हर-हर महादेव बोलते हैं और शव को जमीन में दफना देते हैं।

अपनी बेटी के साथ रह रही थी महिला

ये भी पढ़ें

म्यूजिक वीडियो में कम कपड़े पहनने पर किर्गिज सिंगर को जान से मारने की धमकियां, पुलिस ने दर्ज किया मामला


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो तमिलनाडु के अरियमंगलम का है। यहां रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था। वह अपनी बेटी के साथ रह रही थीं। अंतिम संस्कार के लिए परिजन उनके शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे। इसी बीच अघोरी साधु मणिकनाथ अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंच गया। उसके साथ कई और अघोरी साधु भी मौजूद थे। वह अपनी मां के शव के ऊपर जा बैठा और मंत्रोच्चार करने लगा। विडियो में अन्य साधु इस दौरान उसकी सहायता करते दिख रहे हैं। इसके बाद अघोरी साधु और उसके साथी हर-हर महादेव बोलते हुए शव को दफनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में रख देते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग वहां जुट गए।

दुनिया से अलग रहते हैं अघोरी

बता दें, अघोरी अमूमन आम दुनिया से कटे हुए होते हैं। अपने में ही मस्त रहने वाले होते हैं। दिन के समय में अधिकांश वो सोते हैं और रात में श्मशान साधना करते हैं। वे आम लोगों से कोई संपर्क नहीं रखते और न ही किसी से ज्यादा बातें करते हैं। ये अघोरी ज्यादातर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट, असम के कामाख्या शक्तिपीठ, पश्चिम बंगाल के तारापीठ और उज्जैन के महाकाल मंदिर में रहते हैं।

ये भी पढ़ें

डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स, बोला- सबकुछ दिख रहा है लाल, जांच की तो सामने आई ये सच्चाई
Published on:
03 Oct 2018 01:21 pm
Also Read
View All