हॉट ऑन वेब

2021 पर अमेजन का बड़ा ऐलान, 3 दिन के लिए लगभग आधी कीमतों में मिलेगा हर सामान

अमेजन की इस पहल के तहत 1 जनवरी से 3 जनवरी तक टीवी, फर्नीचर, होम एप्लायंसेज, स्पोर्ट्स, ऑटो प्रोडक्ट्स, खिलौने सहित कई चीजों पर भारी छूट दी जाएगी।

less than 1 minute read
Dec 30, 2020
amazon_shopping_offier.jpg

नव वर्ष 2021 के उपलक्ष में अमेजन ने इस बार भारतीय यूजर्स को अनोखा ऑफर देने का निर्णय किया है। इस खास पहल में अमेजन डॉट इन ने मंगलवार को 'मेगा सैलेरी डेज' का ऐलान किया है। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल की इस पहल के तहत टीवी, फर्नीचर, होम एप्लायंसेज, स्पोर्ट्स, ऑटो प्रोडक्ट्स, खिलौने सहित कई चीजों पर भारी छूट दी जाएगी। यह योजना एक जनवरी से 3 जनवरी तक चलाई जाएगी।

बड़े ब्रॉंड्स पर मिलेगी बड़ी छूट
अमेजन ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि भारतीय यूजर्स अमेजन डॉट इन पर मेगा सैलरी डेज के दौरान ग्राहक सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, आईएफबह, गोदरेज सहित कई बड़े ब्रांड्स के महंगे उत्पाद खरीद कर भारी बचत कर सकते हैं। होमटाउन, कॉयरफिट, स्लीपवेल के अलावा बोट, सोनी, जेबीएल पर भी छूट दी जाएगी।

क्रेडिट कार्ड और EMI पर भी मिलेगा डिस्काउंट
अमेजन की इस सेल में बड़े उपकरणों पर 40 प्रतिशत, सबसे अधिक बिकने वाली वाशिंग मशीनों पर 35 प्रतिशत और एयर कंडीनशर्स पर भी 35 प्रतिशत, एवं माइक्रोवेव पर 40 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे। टीवी सेट्स पर भी ग्राहकों को 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं वेबसाइट पर बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत यानि कि 1,250 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी तरह EMI पर भी 1500 रुपए की छूट का लाभ ग्राहक उठा पाएंगे।

Published on:
30 Dec 2020 01:00 pm