हॉट ऑन वेब

नींद नहीं आती? तो आर्मी की इस ट्रिक को करने से मिनटों में आ जाएगी नींद! ज्ञान ले लीजिए नहीं तो होगा पछतावा

शायद आप लोगों में से बहुत काम लोग ये बात जानते होंगे कि, 2011 में किए गए एक सर्वे में पाया गया कि ब्रिटेन का हर तीसरा व्यक्ति नींद ना आने की परेशानी झेल रहा है।

2 min read
Sep 07, 2018
नींद नहीं आती? तो आर्मी की इस ट्रिक को करने से मिनटों में आ जाएगी गहरी नींद! ज्ञान ले लीजिए नहीं तो होगा पछतावा

नई दिल्ली। आज के इस भाग दौड़ भरे ज़माने में इंसान के पास इतना भी समय नहीं है कि वह सही से नींद भी ले सके। कई लोगों के साथ तो यह दिक्कत भी होती है कि, थकने के बाद भी उसे नींद नहीं आती है बेड पर पड़े-पड़े वो बस करवटें बदलता रह जाता है। ऐसे में सोने पे सुहागा यह भी हो जाता है कि लोग अपने मोबाइल लेकर सोते हैं। करवटें बदलते-बदलते वे सोचते हैं कि लाओ नींद नहीं आ रही तो फेसबुक और इंस्टाग्राम ही चेक कर लें। बस फिर क्या नींद के आने के बचे खुचे आसार भी खत्म हो जाते हैं। शायद आप लोगों में से बहुत काम लोग ये बात जानते होंगे कि, 2011 में किए गए एक सर्वे में पाया गया कि ब्रिटेन का हर तीसरा व्यक्ति नींद ना आने की परेशानी झेल रहा है। इसकी वजह चिंता, डिप्रेशन , निकोटिन और एल्कोहल है, जो नींद का पैर्टन खराब करने में मददगार होते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि हर शख्स को नींद की एक अलग मात्रा की जरूरत है। व्यस्कों को तो 7 से 8 घंटे की नींद कैसे भी कर के पूरी करनी चाहिए।

sleeping technique that will make you sleep in two minutes" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/07/bnhyt_3375674-m.jpg">

एक किताब, जिसका नाम ‘रिलेक्स एंड विन' है उसमें नींद न आने की परेशानी इ कुछ सरल तरीके दिए गए हैं। इसी में अमेरिकी सेना के उस खुफिया तरीके को बताया गया है, दो मिनट में नींद के आगोश में खो सकता है। सन 1981 में आई इस किताब को हाल ही के दिनों में प्रकाशित किया गया है। एक बार ये ट्रिक करने से कुछ जाएगा नहीं क्या पता ऐसा करने से आपको इस परेशनी से छुटकारा मिल जाए। तो आइए आपको बताते हैं क्या है वो ट्रिक।

1- चेहरे की मसल्स के साथ-साथ जीभ, जबड़े और आंखों को रिक्लेस छोड़ दें।

2- अपने कंधों को भी बिल्कुल ढीला छोड़ दें, उन्हें नीचे की और झुकने दें।

3- अब सांस छोड़िए, अपनी छाती को रिलेक्स कीजिए और फिर पैरों को।

4- फिर फर्ज करिए कि, आपके ऊपर सिर्फ एक नीला आकाश है और सामने एक शांत झील।

5- या फिर आप अपने खुद में 10 सेकेंड तक मत सोचो, मत सोचो, मत सोचो शब्द को दोहराएं। ऐसा करने से नींद आ सकती है।

ये भी पढ़ें

बाबा महाकाल के चरणों में पहुंची ये मॉडल, फिर साड़ी का पल्लू सरकाया और…
Published on:
07 Sept 2018 05:41 pm
Also Read
View All