हॉट ऑन वेब

रसीची लीची में अब गुठली नहीं बनेगी रोड़ा, किसान ने उगाया बिना बीज वाला फल

Special Litchi : आस्ट्रेलिया के एक किसान ने 20 साल की मेहनत से तैयार की लीची की खास किस्म इस लीची को क्रॉस पॉलिनेशन के जरिए बनाया गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 2:08 PM IST
Special Litchi
Special Litchi

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में रसीली लीची (litchi fruit) खाते ही दिल खुश हो जाता है। मगर मुंह में बड़ी गुठली (seed) के जाते ही पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी लीची को गुठली के बिना खाना चाहते हैं तो आपकी ये तमन्ना जल्द ही पूरी हो सकती है। दरअसल आस्ट्रेलिया (Australia) के एक किसान ने आपकी इस समस्या का हल ढूढ़ लिया हैं।

तिब्बी डिक्सन (Tibbi Dicsion) नाम के एक किसान ने एक ऐसी लीची विकसित की है, जिसमें बीज नहीं हैै। इसे तैयार करने के लिए उन्हें करीब 20 साल का वक्त लगा। साथ ही ये खास किस्म तैयार करने में उन्हें करीब 3.5 लाख रुपए की लागत आई। इस लीची को बनाने के लिए उन्होंने चीन में ऊपजे एक लीची के पौधे का इस्तेमाल किया।

डिक्सन ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड से दूर सरीना बीच में गुजर-बसर करते हैं। वह बीते कई दशकों से क्रॉस-पॉलिनेशन के जरिए इस तरह के प्रयोग करते आ रहे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट में दिए उनके इंटरव्यू के मुताबिक क्रॉस-पॉलिनेशन के जरिए यह किस्म पैदा की गई है। वे बताते हैं कि इस लीची का स्वाद थोड़ा अन्नानास की तरह है।

Published on: