हॉट ऑन वेब

अगर आपमें भी दिखें ये लक्षण तो समझिए सोशल मीडिया के शिकार बन चुके हैं आप

क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया किसी नशे की तरह है जिसकी लत आपके लिए घातक साबित हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 2:12 PM IST
social media cause depression
अगर आपमें भी दिखें ये लक्षण तो समझिए सोशल मीडिया के शिकार बन चुके हैं आप

नई दिल्ली: जब से स्मार्टफोन का चलन बढ़ा है तब से लोगों ने इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इंटरनेट पर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल सब ज्यादा करते हैं यहां पर वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के टच में रहते हैं और उनके द्वारा शेयर की गयी तस्वीरें और वीडियो वगैरह भी देखते रहते हैं साथ ही खुद भी फोटो और टेक्स्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया तो आप सब इस्तेमाल करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया किसी नशे की तरह है जिसकी लत आपके लिए घातक साबित हो सकती है।

जो लोग सोशल मीडिया को हल्के में लेते हैं उन्हें यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि लोग अनजाने में ही सोशल मीडिया के शिकार बनते जा रहे हैं और ये किसी धीमे जहर की तरह काम करते हुए हमें डिप्रेशन की तरफ धकेल रहा है। ऐसे में अगर आप में भी ये 4 लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो समझिए कि मुसीबत में हैं आप।

घंटों तक लोगों की तस्वीरें देखना

अगर आप फेसबुक पर घंटों तक किसी के ख़ास पलों तस्वीरें देखते हैं तो आपको इससे तनाव हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप किसी के एन्जॉयमेंट की तस्वीरें देखते हैं तो आपको काफी अकेलापन महसूस होता है और आप सोचते हैं कि आपकी जिंदगी खराब हो गयी है, ऐसी स्थिति में आपको भयंकर तनाव हो सकता है।

लोगों के पोस्ट से चिढ़ होना

अगर आपको सोशल मीडिया पर किसी के पोस्ट देखकर चिढ़ होती है तो समझिए कि आप सोशल मीडिया की गिरफ्त में आ गए हैं। इन पोस्ट को देखने के बाद आपको ऐसा लगने लगता है कि आपकी जिंदगी में कुछ बताने या दिखाने लायक नहीं बचा है।

थोड़ी-थोड़ी देर में तस्वीरें अपडेट करना

कुछ लोग बहुत जल्दी-जल्दी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपडेट करते हैं, अगर आपको भी ऐसा करने की आदत है तो समझ लीजिए कि आप भी तनाव में हैं क्योंकि जिन लोगों को लगता है कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं वो ही बार-बार ऐसा करते रहते हैं। यह एक तनाव की स्थिति है।

निजी पलों की तस्वीरें शेयर करना

कुछ लोग अपने निजी पलों की तस्वीरें मीडिया पर शेयर करते हैं, उन्हें लगता है कि ऐसा करने से लोग उन्हें अटेंशन देने लगेंगे लेकिन असलियत में ये एक एडिक्शन हैं जिससे लोगों को दूर ही रहना चाहिए।

Published on: