हॉट ऑन वेब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान के पास नहीं थी एक भी कार, इनकी कार से करते थे यात्रा

इमरान लगातार भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने के मामले में सुर्खियों में बने रहते हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 2:16 PM IST
imraaan.jpeg

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सुर्खियों में बने रहते हैं,कभी भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने के मामले में तो कभी अमेरिका, चीन से भीख मांगने के मामले में। हालांकि ये अलग बात है कि पाकिस्तान में इमरान खान को इन्हीं मुद्दों के लिए हीरो बनाया जाता है। खैर बात हो ही रही है इमरान खान की तो आज हम आपको उनसे जुड़ी एक खास बात बताते हैं।

क्या आपको पता है कि इमरान खान प्रधानमंत्री बनने से पहले किसकी कार से ट्रैवल किया करते थे? नहीं पता तो हम आपको बताते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि इमरान खान अपने दौर के सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स पर्सनालिटी थी। इमरान खान की अगुवाई में ही पाकिस्तान ने 1992 का क्रिकेट वर्ल्डकप जीता था। इसके बाद इमरान खान ने राजनीति में आने का मन बनाया और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ बने। इमरान खान के पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है, लेकिन चुनाव से पहले उनके नाम पर एक भी कार नहीं थी। लेकिन चुनावों से पहले कई बार Toyota Land Cruiser Prado पर देखा गया था।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर इमरान खान के नाम पर एक भी गाड़ी नहीं थी तो ये कार किसकी थी? एक बात तो साफ है कि यह गाड़ी इमरान खान की नहीं है, क्योंकि अगर यह SUV उनकी होती, तो इसकी जानकारी उन्हें चुनाव से पहले चुनाव आयोग को हलफनामें में देना होता। ऐसे में यह गाड़ी या तो उनके पार्टी की होगी या उन्हें किसी ने गिफ्ट की होगी या परिवार के किसी और सदस्य के नाम पर यह गाड़ी हो सकती है।

Published on: