हॉट ऑन वेब

Best indian serials: जानिए क्या खास है इन सीरियल में

Best indian serials: भारत के कुछ ऐसे टीवी सीरियल जिनमें शादी को अगर विचित्र शादी कहे तो शायद गलत नहीं होगा। अब अपन भी क्या कर सकते है प्यार है, कभी भी, कहीं भी, किसी से भी हो सकता है। आइए हम बात करते हैं टीवी सीरियल की कुछ ऐसी शादियों की जिन्हें देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

3 min read
Best indian serials: जानिए क्या खास है इन सीरियल में

नई दिल्ली। Best indian serials: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं जो हमारे यह महान कलाकार ना कर सके। चाहे वो ISRO या NASA को पीछे छोडकर चांद पर जाना ही क्यों ना हो। चलो चांद पर जाने तक तो ठीक है पर हमारे कलाकार अभी भी नहीं रुके! कोई चांद का टुकड़ा धरती पर ला रहा है तो कोई पूरा की पूरा चांद रस्सी से बांधकर ला रहा है। इसके अलावा कोई कुत्ते से शादी कर रहा है तो कोई रोबोट से। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसी और की नहीं, हम बात कर रहे हैं इंडियन टीवी सीरियल की हैं।

अगर हम बात करे टीवी सीरियल में शादियों की, तो कोई मजाल एक भी शादी बिना अपशगुन के हो जाए। अपशगुन तो छोड़िए यहाँ तो शादी करने के लिए ही इंसानो की कमी पड़ रहीं हैं। कोई कुत्तों से शादी कर रहा है तो कोई मुर्दों से। तो आइये हम आपको भी कुछ एसे अनोखे सीरियल की अनोखी शादियों में लेकर चलते हैं।

लाश से शादी

टीवी सीरियल देवांशी मे लगता है मानो इंसानो की कमी पड़ गई थी। इस शो में नायिका देवांशी, वर्धन की मृत लाश के साथ सात फेरे ले रही हैं। इसे कहते है जन्म जन्मों का प्यार जो मर कर भी निभाएंगे। पर एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।

रोबोट की इंसान से शादी

प्यार का बंधन इतना मजबूत होता है ना जिसका हमें तो कोई अंदाजा ही नहीं था। अब आप इस सीरियल को ही देख लीजिए यारों का टशन सीरियल में संजना की शादी रोबोट से करा दी जाती है। वो इसलिये क्योंकि संजना को उस रोबोट से प्यार हो जाता है, जो बिल्कुल इंसान की तरह दिखता है। अब क्या करें प्यार है ना हो जाता है।

कुत्ते से शादी

Colors TV पर प्रसारित होने वाले देवांशी सीरियल में मोहन भईया एक कुत्ते से शादी कर लेते हैं। ताकि उनके बिगड़े हुए ग्रह नक्षत्र ठीक हो जाए।

बेहद विचित्र शादी

सोनी टीवी पर आने वाला बेहद सीरियल तो आपको याद होगा। अगर याद है तो वो सीन भी याद होगा, जिसमें माया शादी वाले दिन मंडप के नीचे बैठी अर्जुन का इंतज़ार कर रही होती है। अर्जुन मंडप में जाने के बजाये अपनी बेस्टी संजना से बात कर रहा होता है। इसके बाद अचानक दिये पर लात मारी जाती है और मंडप के आस-पास आग लग जाती है। माया की ज़िद देखिये। शादी होने वाली है, लेकिन फिर भी उन्हें मंडप में लगी आग के पास फेरे लेने है।


दुल्हन एक और दूल्हे तीन

दिल बोले ओबराय में निर्मातओं ने एक ऐसा सीन क्रिएट किया, जिसमें एक लड़की के साथ तीन लड़के शादी करने जा रहे थे। अब का करे कई सीरियल में इंसानो की कमी पड़ रहीं हैं तो कहीं भरमार है।

एक दूल्हे की दो दुल्हन

शक्ति - अस्तित्व के एहसास की कलर्स टीवी का लोकप्रिय शो, जिसमें हरमन को एक ही टाइम पर सौम्या और सुरुभि दोनों से शादी कर लेता है। लोगों को एक अच्छा इंसान नहीं मिल रहा और यह कलाकार एक ही बार में 2 लोगों से शादी कर रहे हैं।

Updated on:
09 Aug 2021 12:55 pm
Published on:
09 Aug 2021 12:51 pm
Also Read
View All