साइकिल पर स्टंटबाजी कर रहे शख्स को उसका स्टंट भारी पड़ जाता है। कैसे? आइए जानते हैं।
स्टंट करने के शौक़ीन लोगों की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है। दुनियाभर में लोग अलग-अलग तरह के स्टंट्स करना पसंद करते हैं। सामान्य तौर पर स्टंट खतरनाक होते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इन्हें करने से पीछे नहीं हटते। हालांकि लोगों की स्टंटबाजी हमेशा सफल नहीं होती। अक्सर ही लोगों के स्टंट फेल हो उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे उनके होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ साइकिल पर स्टंटबाजी कर रहे एक शख्स के साथ हुआ।
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो है। इस वीडियो में एक शख्स को साइकिल पर स्टंट कर रहा है। वीडियो में एक शख्स तेज़ी से साइकिल चलाते हुए लाता है और सीढ़ियों पर से जंप करा देता है। सीढ़ियों से साइकिल जंप कराने के बाद नीचे की तरफ जाते हुए साइकिल का बैलेंस बिगड़ जाता है और साइकिल तेज़ी से आगे की तरफ जाती है। इससे शख्स साइकिल से धड़ाम से गिर जाता है और उसकी साइकिल आगे जाकर गिरती है। हालांकि शख्स गिरकर तुरंत खड़ा भी हो जाता है पर जिस तरह वह गिरता है उससे साफ पता चलता है कि स्टंट फेल होने पर उसे चोट भी लगी होती और अफसोस भी हुआ होगा कि उसका स्टंट फेल हो गया। ऐसे में शख्स की स्टंटबाजी उस पर भारी पड़ जाती है।