इस दुनिया में इंसानियत अभी भी बाकी है। इस बात के उदाहरण भी समय-समय पर देखने को मिलते हैं। इंसानियत का ऐसा ही एक उदाहरण है एक बाइक राइडर का एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की सड़क पार करने में मदद करना।
दुनिया में स्वार्थी लोगों की कोई कमी नहीं है। कई बार ऐसा लगता है कि दुनिया में अब इंसानियत नहीं बची। पर ऐसा नहीं है। दुनिया में इंसानियत अभी बाकी है और अक्सर ही लोग इस बात के उदाहरण भी पेश करते हैं। सोशल मीडिया पर समय-समय पर हमें ऐसे वीडियो और खबरें दिखाई देती हैं, जिनसे पता चलता है कि दुनिया में इंसानियत अभी बाकी है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो है, जिसमें एक बाइक राइडर ने इंसानियत दिखाते हुए एक बुज़ुर्ग की मदद की।
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो है। इस वीडियो में एक ट्रैफिक वाली सड़क पर एक बुज़ुर्ग आदमी होता है जिसे सड़क पार करनी होती है। पर ज़्यादा ट्रैफिक की वजह से उसे ऐसा करने में दिक्कत होती है। यह देखकर एक बाइक राइडर उसकी मदद करने के लिए एक तरकीब निकालता है। बाइक राइडर अपनी बाइक को बुज़ुर्ग के उस साइड में ले लेता है जिस साइड से दूसरे व्हीकल्स आ रहे होते हैं। इसके बाद बाइक राइडर धीरे-धीरे बुज़ुर्ग के साइड में बाइक चलाता है जिससे बुज़ुर्ग को सड़क पार करने में मदद मिलती है। जैसे ही बुज़ुर्ग सड़क पार कर लेता है, बाइक सवार अपने रास्ते निकल जाता है। इस तरह बाइक राइडर की मदद से बुज़ुर्ग आदमी सड़क पार कर पाता है।