हॉट ऑन वेब

बाइक सवार लुटेरों ने की एक कपल से लूटपाट, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसके बारे में सोचा भी नहीं होगा

Robbery Fail: दुनियाभर में लूटपाट के कई मामले देखने को मिलते हैं। पर कुछ लूटपाट के मामले ऐसे भी होते हैं जिनमें लुटेरों के साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी उन्होंने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने से पहले कल्पना भी नहीं की होती है।
2 min read
thieves_robbed_a_couple_then_got_ran_over_by_a_car.jpg
Thieves robbed a couple, then something unexpected happened

लूटपाट एक गंभीर समस्या है और दुनियाभर में इसके कई मामले देखे जाते हैं। ये लुटेरे बड़े तेज़ होते हैं और लूटपाट की वारदात को अंजाम देते ही मौके से भाग निकलते हैं। पर कुछ लूटपाट के मामले ऐसे बभी होते हैं जिनमें लुटेरों के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे बारे में उन्होंने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने से पहले सोचा भी नहीं होता है। कुछ ऐसा ही दो लुटेरों के साथ हुआ। उन्होंने लूटपाट की वारदात को अंजाम तो दे दिया, पर इसके बाद जो हुआ उसकी दोनों ने कल्पना भी नहीं की होगी।


सड़क किनारे एक कपल से की लूटपाट

कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में बाइक सवार दो लुटेरे सड़क किनारे एक कपल के पास अपनी बाइक रोकते हैं और उस कपल के साथ लूटपाट करते हैं। इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार होने की कोशिश करते हैं। पर उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे उनकी लूटपाट की वारदात पर पानी फिर जाता है।

कार ने मारी टक्कर

लूटपाट करने के बाद जैसे ही दोनों लुटेरे बाइक पर बैठकर मौके से भागने के लिए निकलते हैं, वैसे ही उन्हें पीछे से एक कार स्पीड में आते हुए टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी तेज़ होती है कि दोनों लुटेरे बाइक से उछलकर नीचे गिरते हैं। एक लुटेरा तो पास में ही गिरता है, जबकि दूसरा लुटेरा दूर जाकर गिरता है। इससे दोनों की लूटपाट की कोशिश फेल हो जाती है। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया, जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया।


यह भी पढ़ें- इस शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद बदल जाता है दूध का रंग, आज तक नहीं खुला रहस्य

वीडियो को मिला अच्छा रिस्पॉन्स


लूटपाट की इस वारदात के फेल होने के वीडियो को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब तक इस वीडियो को करीब 3 लाख 54 हज़ार लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को 5,859 लाइक्स, 493 रीट्वीट्स, 43 कोट ट्वीट्स और 96 रिप्लाईस मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 'मोदी जी, आप सबकी बात सुनते हो आज मेरी भी बात सुनो', देखें एक नन्ही सी बच्ची की पीएम मोदी से गुहार

Published on:
15 Apr 2023 04:32 pm