
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों की तस्वीर अब लगभग साफ होती हुई नजर आ रही है। हालांकि, अब तक पूरी 70 विधानसभा सीटों के परिणाम नहीं आए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार बनाती हुई नजर आ रहीहै। वहीं मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) का एक बायन जो कि उन्होंने अपनी जीत को लेकर दिया था, अब उस पर वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 8 फरवरी यानि वोटिंग वाले दिन अपने आधिकारिक ट्विटर ( Twitter ) अकाउंट से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail। मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।' उनके इस ट्वीट के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत के दावे भी किए थे।
वहीं अब मनोज तिवारी के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मनोज तिवारी आज सुबह तक अपनी जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन अब तक आए चुनाव के परिणाम कुछ और ही इशारा कर रहे हैं क्योंकि इनमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है।