
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसका ज़िक्र खुद यहां के एक रेस्टॉरेंट मालिक ने किया है। सिडनी के बॉन्डी में स्थित मिल्की लेन कैफे के मालिक ने बताया कि साल 2018 में डेट पर जाना एक बेहद ही मुश्किल है। आमतौर पर देखा जाता है कि आज के समय में कपल्स अपनी पहली डेट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। उनके दिमाग में अपनी पहली डेट को शानदार और यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय आते हैं, जिनसे वे अपने पार्टनर को स्पेशल ट्रीट कर सकें। लेकिन यकीन मानिए सिडनी में पहली डेट पर कपल के साथ हुई ये ट्रेजेडी आपको गुस्से से लाल कर देगी।
दरअसल क्रिस्चियन एवेंट नाम का शख्स सिडनी के बॉन्डी में मिल्की लेन कैफे नाम का रेस्टॉरेंट चलाते हैं। उन्होंने अपने रेस्टॉरेंट पर घटे एक अनचाहे वाक्ये को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि एक कपल अपनी पहली डेट के लिए उनके कैफे पर आया था। शुरुआत में सब कुछ तो ठीक चल रहा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद लड़की के साथ एक अजीब स्थिति आकर खड़ी हो गई। क्रिस्चियन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि उनके कैफे पर एक कपल अपनी पहली डेट पर आया था। दोनों ढेर सारा खाना खाया और ड्रिंक्स भी पी।
खाने-पीने के बाद लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से बाहर एटीएम से कैश के नाम पर बाहर जाने के लिए बोला और वापस नहीं आया। जिसकी वजह से लड़की के सामने पूरे बिल को चुकाने की एक विकट समस्या आकर खड़ी हो गई। इतना ही नहीं लड़के ने कैफे से बाहर जाते ही लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया ताकि वह उसे कॉल भी न कर पाए। लेकिन यहां क्रिस्चियन ने लड़की की समस्या को देखते हुए दरियादिली दिखाई और उनका पूरा बिल माफ कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की को 150 डॉलर का कॉम्प्लिमेंट्री वाउचर भी दिया, ताकि वे वहां से दुखी मन से न लौटे।