हॉट ऑन वेब

जनता कर्फ्यू’ के इन वीडियो को देख भड़क गए बॉलीवुड स्टार, कहा- बेवकूफी की हद है

बॉलीवुड स्टारों (Bollywood star) को नहीं पसंद आया जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का ऐसा वीडियो
less than 1 minute read
• •
Mar 22, 2020
jantaa.jpg

नई दिल्ली: कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने के लिए आज पूरे देश में 'जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)' लगाया गया था। आज के दिन सुबह 7 से लेकर रात 9 तक PM मोदी ने घरों में रहने की अपील की थी। साथ ही शाम बजे अपने घर की छतों से आकर थाली और ताली बजाने के लिए कहा था। जिससे लोगों का हौसलों को बढ़ाया जा सके। इन से के बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिन्हें देखने के बाद लोग निराश हो रहे हैं। इन वीडियो में दिख रहा है कि लोग शाम 5 बजते ही अपने घरों से बाहर निकल आए।

बॉलीवुड एक्टर शारिब हाशमी (Sharib Hashmi) ने अपने ट्विटर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए हाशमी ने कहा कि 'न तो मैं गुस्सा हूं और न ही दुखी हूं। बहुत बहुत ज्यादा डरा हुआ हूं। आप लोगों से प्रार्थना है कि अपने अपने घर पर रहें।

बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) ने भी 'जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)' के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है कि 'वाकई?'

इन सबे अलावा ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लोगों का झुंड सड़क पर नजर आ रहा है. ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'बेवकूफी की सारी हदें पार. यह तो जनता कर्फ्यू के उलट है.

Published on:
22 Mar 2020 11:10 pm