हॉट ऑन वेब

पोते ने बनाया नाना का फेसबुक अकाउंट, अगले ही दिन कर डाला ऐसा पोस्ट लोग हो गए इमोशनल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट लोगों को इमोशनल कर रहा है नाना का स्टेटस
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2020, 8:46 AM IST
boy made facebook account of grandpa update status post goes viral
boy made facebook account of grandpa update status post goes viral

नई दिल्ली: आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया ( Social Media ) से जुड़ा है और उसका कारण है हमारे पास स्मार्टफोन का होना। सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं, जैसे- ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि। इसी कड़ी में फेसबुक का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। ये पोस्ट एक बच्चे के नाना किया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं।

दरअसल, एक लड़के ने अपने नाना का फेसबुक ( Facebook ) अकाउंट बनाया क्योंकि उन्होंने एक नया स्मार्टफोन खरीदा था। लेकिन उसके बाद नाना ने फेसबुक पर जो स्टेटस डाला, उसे पढ़कर हर कोई इमोशनल हो गया। आघा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा 'मैंने अपने नाना का फेसबुक अकाउंट बनाया। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने नया स्मार्टफोन खरीदा था। आज मैंने उनका फेसबुक स्टेटस देखा जिस पर लिखा था- 'मेरी पत्नी' जब मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैंने उनसे ही इस स्टेटस के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि फेसबुक पूछ रहा था आपके दिमाग में क्या चल रहा है, तो मैंने मेरी पत्नी लिख दिया।'

ये सुनते ही पोते के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आघा ने ट्विटर ( Twitter ) पर ये पोस्ट 5 फरवरी को की, लेकिन अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। अब तक इस पोस्ट को 14 हजार से ज्यादालोग लाइक कर चुके हैं। वहीं 2 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट भी कर चुके हैं। साथ ही लोग इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपके नाना ऐसा कमेंट करेंगे।' लोग शख्स के नाना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Published on: