प्रपोज करने का लड़के ने निकाला अनोखा तरीका लड़के के प्रपोज के तरीके से लड़की हुई हैरान चीन के बीजिंग का मामला
नई दिल्ली। लड़के गर्लफ्रेंड ( girlfriend ) बनाने के लिए प्रपोज करने का रोज नया-नया तरीका खोजते रहते हैं। वे लड़कियों को ऐसे प्रपोज करना चाहते हैं जो उसकी हां ना में बदल दे। गर्लफ्रेंड को प्रपोज ( propose ) करने का ऐसा ही एक अनोखा मामला चीन से सामने आया है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, चीन ( China ) में एक लड़के ने अपने दिल का इजहार करते हुए लड़की को अनोखे तरीके से प्रपोज किया। उसके प्रपोज का तरीका इतना हट कर था कि लड़की उसे मना नहीं कर पाई। अमूमन लड़के घुटनों के बल बैठकर लड़की को फूलों का गुलदस्ता देकर प्रपोज करते हैं। लेकिन चीन के इस लड़के ने प्रपोज का थोड़ा अलग तरीका निकाला।
वह प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठा, लेकिन उसने लड़की को फूलों का गुलदस्ता नहीं दिया। उसने लड़की को नोटों से बना गुलदस्त देकर प्रपोज किया, जिसे उसने अपने हाथों से बनाया था। नोटों का गुलदस्ता देख लड़की और उसके आसपास के लोग भी हैरान रह गए।