हॉट ऑन वेब

Video : दूल्हा और दुल्हन ने करवाया खतरनाक फोटोशूट, हैरान कर देने वाले पोज

सोशल मीडिया पर आए दिन बड़ी संख्या में वीडियो आते रहते है। इनमें से कुछ रोचक होते है जो वायरल हो जाते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। यह वीडियो एक दूल्हा और दुल्हन का है। इसमें दोनों खतरनाक प्री वेडिंग फोटोशूट करते नजर आ रहे है।

2 min read
pre wedding photoshoot video

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और शादी से जुड़े कई प्रकार के वीडियो सामने आ रहे है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नई नई चीजों को उपयोग करते है। बहुत से कपल अपनी प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए लाखों रुपए खर्च करते है। इसके लिए लोग महंगे फोटोग्राफर को हायर करते है। ताकि उनकी फोटो सबसे शानदार लगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हा और दुल्हन के प्री वेडिंग फोटोशूट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह कपल खतरनाक फोटोशूट करते हुए नजर आ रहे है। कपल के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्री वेडिंग फोटोशूट के वीडियो को देखकर किसी भी दिमाग चकरा सकता है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा और दुल्हन पोज दे रहे है। दुल्हन अपने पैरों पर खड़ी है। लेकिन दूल्हा अपने पैरों पर नहीं बल्कि हाथों पर खड़े हुए नजर आ रहे है। दूल्हा बिना हिले हाथों नीचे किए हुए है और पैरों को उपर कर रखा है।

हाथों के बल पर खड़ा दुल्हा
इस वीडियो में आप देख सकते है दुल्हन डांस करते हुए अपने दूल्हे के चारों ओर चक्कर लगा रही है। इस दौरान वह अलग अलग एंगल से पोज देती हुई नजर आ रही है। दुल्हन लगातार अपनी पोजीशन बदल रही है लेकिन दुल्हे राजा अपने हाथों के बल पर एक जगह खड़े है। यह अनोखा नजारा देखकर हैरान दंग है।

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो
38 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। माना जा रहा है कि इससे पहले इतना खतरनाक प्री वेटिंग फोटोशूट का वीडियो नहीं देखा। हालांकि कुछ लोग समुंद में तो कोई पहाड़ों पर फोटोशूट करते है लेकिन इस तरह का पहली बार देखा गया है।

जमकर कमेंट कर रहे हैं यूजर्स
इस वीडियो को ट्विटर पर यूजर @josephjohn2611 ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, प्री-वेडिंग शूट कठिन होता जा रहा है, अच्छा हुआ अपन पहले ही निपट गए। ये 'प्री वेडिंग' शूट देखने में काफी मजेदार है। यूजर्स को भी यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं दिल खोकर लाइक भी कर रहे है।

Updated on:
14 Mar 2022 03:10 pm
Published on:
13 Mar 2022 02:59 pm
Also Read
View All