हॉट ऑन वेब

मायावती ने जॉइन किया Twitter, लोगों ने स्वागत में लिखी ऐसी बातें कि पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

मायावती को सोशल मीडिया के इस सशक्त प्लेटफॉर्म पर आने का आग्रह लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने किया था।
less than 1 minute read
Feb 06, 2019
bsp supremo mayawati joins twitter people ridiculed her
मायावती ने जॉइन किया Twitter, लोगों ने स्वागत में लिखी ऐसी बातें कि पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी’ (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने ट्विटर जॉइन कर लिया है। इसके बाद से ही वो लगातार सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं। बता दें कि मायावती को सोशल मीडिया के इस सशक्त प्लेटफॉर्म पर आने का आग्रह लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने किया था। मजेदार बात यह है कि ट्विटर पर आते ही जहां कुछ लोगों ने उनका स्वागत किया तो कई लोगों ने मजेदार बातें लिखकर ट्वीट की। आइए दिखाते हैं कुछ मजेदार ट्वीट...

बिहार राजद नेता तेजस्वी यादव ने मायावती का स्वागत करते हुए लिखा, ‘आखिरकार आपको यहां देखकर खुशी हुई. खुश हूं की आपने जनवरी 13 को लखनऊ में हुई मीटिंग के दौरान की गई मेरी ट्विटर पर आने की गुजारिश को माना। हार्दिक शुभकामनाओं सहित।’

वहीं ट्वीटर पर मजे लेने वाले लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने तो अभी हाल ही में वायरल हुई एक फोटो जिसमें बच्चे चप्पल से फोटो खीट रहे थे। उसको मायावती की पहली फोटो बता दिया। इतना ही नहीं इस वायरल हो रही फोटो को खास तौर पर एडिट किया गया है, जिसमें मायावती के अलावा, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव मौजूद हैं और इस फोटो को लेने वाले के रूप में अरविंद केजरीवाज को दिखाया गया है।

Published on:
06 Feb 2019 05:07 pm