सैनिक के शांत रवैये को देखकर कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता कि उसके माथे में गोली घुसी है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट YouTube पर MilitaryPublicDomain नाम के चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की गई थी। चैनल पर ये वीडियो करीब पांच साल पहले डाली गई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी पुरानी वीडियो का ज़िक्र हम आज क्यों कर रहे हैं..तो हमारे पास इसका भी जवाब है। हम इस वीडियो के ज़रिए आपको बताना चाहते हैं कि जंग के दौरान सैनिकों को बेहद ही बुरे दौर से गुज़रना पड़ता है। हालांकि ये बुरा दौर केवल हमारे लिए ही हो सकता है, क्योंकि एक सैनिक के लिए तो ये बस एक जुनून है..जो उन्हें देश सेवा के जज़्बे से मिलता है।
जंग के दौरान माथे में आ घुसी थी गोली
वीडियो रूसी सेना का बताया जा रहा है, जिसमें आप देखेंगे कि जंग के दौरान एक जवान के माथे में गोली आकर घुस जाती है। यदि किसी सामान्य व्यक्ति के माथे में गोली घुस जाए तो बंदा ऐसे ही सदमे में ही आकर मर जाए, लेकिन इस मामले में सैनिक एकदम सामान्य स्थिति में ही रहा। सैनिक के शांत रवैये को देखकर कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता कि उसके माथे में गोली घुसी है। इतने कठोर दर्द को भी वह मुस्कुराते हुए सह रहा था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी वीडियो-
प्लास से खींचकर बाहर निकाली गई बुलेट
जंग के बीच में ही सैनिक के माथे में घुसी गोली को निकालने का फैसला किया गया। शायद वे अस्पताल जाने की स्थिति में नहीं थे, जिसके बाद ही ऐसा फैसला लिया गया होगा। सैनिक के एक साथी जवान ने गोली को बाहर निकालने के लिए एक प्लास मंगवा लिया। जिसके बाद उसने प्लास से ही गोली को पकड़ लिया और बाहर खींचकर निकाल दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भी जवान बिल्कुल नहीं घबराया और शांति के साथ माथे में लगी गोली को प्लास की मदद से ही बाहर निकलवा लिया।