हॉट ऑन वेब

एक बिल्डिंग से दूसरी पर जंप करते हुए बीच में ही गिरी कार, वीडियो हुआ वायरल

Car Jump Stunt Goes Terribly Wrong: दुनिया में स्टंट के दीवानों की कमी नहीं है। इसी दीवानगी के चक्कर में कई बार लोग ऐसे स्टंट कर बैठते हैं जो बहुत ही मुश्किल होते हैं और इस वजह से कुछ ऐसा हो जाता है जिसका उन्हें अफसोस होता है। ऐसा ही कुछ हुआ ऐसे शख्स के साथ जिसने कार को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर जंप कराने का स्टंट करने की कोशिश की।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 1:20 PM IST
car_jumps_from_one_building_to_another_one.jpg
Car jumping from one building to another

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग रखने वाले लोग होते हैं। इन्हीं अलग-अलग शौकों में से एक है स्टंट करना। दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें स्टंट करना काफी पसंद होता है। लोग अलग-अलग तरह के स्टंट्स करते हैं। कई स्टंट्स तो काफी खतरनाक होते हैं पर फिर भी लोग उन्हें करते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही अलग-अलग तरह के स्टंट्स के वीडियो ऑनलाइन देखने को मिलते हैं। कुछ स्टंट्स काफी खतरनाक होते हैं पर फिर भी लोग उन्हें करते हैं। फिर ऐसा कुछ होता है जिसका उन्हें अफसोस होता है। ऐसा ही कुछ हुआ ऐसे शख्स के साथ जिसने स्टंट के चक्कर में कार को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर जंप कराने की कोशिश की।


एक बिल्डिंग से दूसरी पर कराई कार जंप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दो बिल्डिंग्स दिखाई गई हैं और कुछ लोग। तभी एक बिल्डिंग की छत से एक शख्स कार ड्राइव करता हुआ उसे जंप करा देता है जिससे वह दूसरी बिल्डिंग की छत पर लैंड कर सके।

बिल्डिंग से टकराकर नीचे गिरी कार

शख्स स्टंट करने के चक्कर में कार को एक बिल्डिंग की छत से दूसरी बिल्डिंग की छत पर जंप तो करा देता है, पर यह स्टंट सफल नहीं हो पाता। कार ने एक बिल्डिंग की छत से जंप करते हुए टेकऑफ तो किया, लेकिन लैंडिंग के लिए दूसरी बिल्डिंग की छत पर पहुंचने से पहले वो कुछ नीचे हो गई, जिससे वो दूसरी बिल्डिंग से टकराकर सीधा दोनों बिल्डिंग्स के बीच में गिरी। इस स्टंट के फेल होने से कार को नुकसान तो हुआ, पर वो पूरी तरह से तबाह नहीं हुई। कार के अंदर बैठे लोगों की कितनी चोट आई, इस बारे में तो वीडियो देखकर पता नहीं चलता, पर यह बात तो साफ है कि उन्हें इस स्टंट को करने का कुछ अफसोस ज़रूर हुआ होगा।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे नीचे देखा जा सकता है।

Updated on:
29 Oct 2024, 1:20 PM IST
Published on: