हॉट ऑन वेब

सड़क पर कई बार पलटी कार और ड्राइवर हवा में उछलकर गिरा रोड पर, देखें वीडियो

Car Driver Gets Launched Out Of It: कार चलाते समय एक्सीडेंट के कई मामले देखे जाते हैं। इसकी एक बड़ी वजह होती है सीटबेल्ट नहीं पहनना। हाल ही में इस वजह से हुए एक कार एक्सीडेंट का मामला सामने आया जिसमें ड्राइवर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उसके होश उड़ गए।

less than 1 minute read
Jun 01, 2023
driver_gets_launched_out_of_car_because_of_not_wearing_seat_belt.jpg
Driver gets launched out of car

रोड सेफ्टी दुनियाभर में काफी अहम है। रोड सेफ्टी का मकसद है रोड एक्सीडेंट्स को रोकना। रोड एक्सीडेंट्स दुनियाभर में एक बेहद ही गंभीर समस्या है। दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के कई मामले सामने आते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। रोड एक्सीडेंट्स के कई कारण होते हैं। उन कई कारणों में से एक है स्टंट करना और दूसरा है बिना सीटबेल्ट पहने कार चलाना। कार चलाते समय सीटबेल्ट पहनने से सेफ्टी रहती है। पर दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कार चलाते समय सीटबेल्ट पहनना ज़रूरी नहीं समझते। ऐसे लोगों को अक्सर ही सीटबेल्ट नहीं पहनना काफी भारी पड़ता है और इसका सबक भी मिलता है। इसी तरह का सबक मिला एक शख्स को, जो बिना सीटबेल्ट पहने कार ड्राइव कर रहा था।


कार पर ड्रिफ्ट करना पड़ा भारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक तेज़ स्पीड से चल रही कार पर ड्रिफ्ट करने से ऐसा हाल होता है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

कई बार पलटी कार, ड्राइवर उड़ा हवा में

तेज़ स्पीड में कार पर ड्रिफ्ट करने से कार अचानक से ही बैलेंस खो देती है और पलट जाती है। इसके बाद कार कई बार पलटती है। इतना ही नहीं, कार ड्राइवर के सीटबेल्ट नहीं पहनने की वजह से वह भी उछलकर कार से बाहर उड़ जाता है और रोड पर ज़ोर से गिरता है। इससे उसके होश उड़ जाते हैं। अगर ड्राइवर ने सीटबेल्ट पहनी होती तो वह हवा में नहीं उड़ता और न ही ज़ोर से रोड पर गिरता। पर अपनी गलती की वजह से उसे उसकी सजा भी मिलती है।

Published on:
01 Jun 2023 05:34 pm