हॉट ऑन वेब

केरल: बुर्का पहनकर लेबर रूम में जा घुसा पुलिस अधिकारी, मामला दर्ज

लोगों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 10:31 AM IST
burka
केरल: बुर्का पहनकर लेबर रूम में जा घुसा पुलिस अधिकारी, मामला दर्ज

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय राज्य केरल से एक बेहद ही शर्मनाक खबर आई है। इडुकी जिले के थोडुपुझा में पुलिस के जवान ने सभी मर्यादाओं को पार कर दिया, जिसका सीधा नकारात्मक प्रभाव राज्य की पुलिस पर पड़ रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस का एक वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी, एक मुस्लिम महिला के वेश में लेबर रूम में जा घुसा। आरोपी पुलिस अधिकारी का नाम नूर समीर (42) बताया जा रहा है, जिसने लेबर रूम में घुसने के लिए बुर्का पहन कर महिला का वेश धारण किया था। शुरूआत में तो उसे कोई नहीं पहचान पाया, लेकिन उसके चाल-चलन और कज-काठी ने ही उसकी पोल-पट्टी खोल दी।

लेबर में घुसे समीर पर सबसे पहले एक महिला को शक हुआ, जिसके बाद वह उसके पास जाने लगी। महिला को पास आता देख समीर को एहसास हो गया कि वह अब ज़्यादा देर तक अपनी करतूतों को छिपा नहीं पाएगा और वहां से भाग निकला। समीर को भागता देख अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया। भागते वक्त समीर का बुर्का चेहरे से हट गया, जिसकी वजह से उसे एक शख्स ने पहचान लिया कि वह पुलिस का एक अधिकारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो समीर ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। लेकिन उससे पहले ही समीर वहां से फरार हो चुका था।

पूरा मामला बीते शुक्रवार की रात करीब 8 बजे का है। समीर ने इस शर्मनाक हरकत को अल-अशर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक वह अभी कोलामावु पुलिस स्टेशन में पोस्टेड है। अब इस पूरे मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी पर धारा 419 और 354 सी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इस सवाल का जवाब भी नहीं मिल पाया है कि आखिर समीप लेबर रूम में गया क्यों था?

Updated on:
30 Sep 2018, 10:31 AM IST
Published on: