हॉट ऑन वेब

रेस जीतने से पहले ही मनाया जीत का जश्न, तुरंत हुआ अफसोस, देखें वीडियो

Early Celebration Goes Wrong: अक्सर की कॉम्पटीशन के दौरान कुछ लोग जीतने से पहले ही जीत का जश्न मना लेते हैं। पर कुछ ही देर में उन्हें ऐसा करने का अफसोस हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जिसने रेस जीतने से पहले ही जीत का जश्न मना लिया।
2 min read
celebrating_race_win_too_early_goes_wrong.jpg
Man celebrates race win too early but it goes wrong

दुनियाभर मे अलग-अलग जगहों पर कई कॉम्पटीशन होते हैं। इनमें खेलों के साथ ही दूसरे कई तरह के कॉम्पटीशन होते हैं, जिन्हें जीतने के लिए लोग पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों का जोश देखते ही बनता है। पर कुछ लोग इस दौरान इतने उत्साहित और अति-आत्मविश्वास से भर जाते हैं कि जीतने से पहले ही अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों का जश्न ज़्यादा लंबा नहीं चलता और उन्हें तुरंत ही इस बात का अफसोस भी होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। एक रेस के दौरान तेज़ी से दौड़ते हुए एक शख्स ने जीतने से पहले ही जीत का जश्न मना लिया, पर उसे तुरंत ही अपनी इस हरकत का अफसोस भी हो जाता है।


रेस जीतने से पहले ही मनाया जीत का जश्न

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक रेस दिखाई गई है जिसमें कुछ लोग दौड़ रहे होते हैं। दौड़ते-दौड़ते एक रेसर दूसरे रेसर्स से आगे निकल जाता है और इसी बात पर जीत का जश्न मना लेता है। जीत के जश्न में यह रेसर दूसरे रेसर्स को विक्ट्री का हैंड जेस्चर दिखाकर अपनी जीत की सुनिश्चितत्ता दर्शाता है।

तुरंत हुआ अफसोस

रेस को जीतने से पहले ही जीत का जश्न मनाने का अफसोस इस रेसर को तुरंत ही हो जाता है। विक्ट्री का हैंड जेस्चर दिखाने के तुरंत बाद ही इस रेसर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ाकर गिर जाता है। हालांकि गिरने के बाद रेसर तुरंत ही खड़ा हो जाता है और उसे कोई चोट भी नहीं लगती, पर इस दौरान दूसरे रेसर्स आगे निकल जाते हैं और एक अन्य रेसर जीत जाता है। ऐसे में रेस को जीतने से पहले ही जीत का जश्न मनाने का अफसोस तुरंत ही उस रेसर को हो जाता है।


यह भी पढ़ें- गांव में मिली एलियन की लाश, फिर अचानक हो गई गायब

वीडियो को मिला सही रिस्पॉन्स

ट्विटर पर इस रेसर के जीतने से पहले ही जीत का जश्न मनाने और फिर गिरने के वीडियो को सही रिस्पॉन्स मिला है। इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख 88 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 2,599 लाइक्स, 215 रीट्वीट्स, 24 कोट ट्वीट्स और 18 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 63 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर एक पहिए की वजह से हवा में 10 फीट ऊँची उछली कार, देखें वीडियो

Published on:
24 Apr 2023 02:01 pm