हॉट ऑन वेब

#ChhapaakReview हुआ ट्रेंड फिल्म देखकर लौटे लोग रो पड़े, देखें ये जबरदस्त रिएक्शन

लक्ष्मी अग्रवाल की संघर्ष भरी जिंदगी पर आधारित हैं फिल्म छपाक दीपिका पादुकोण ने फिल्म में लक्ष्मी का किरदार निभाया है

less than 1 minute read
Chhapaak Review people returning after seeing the trend movie wept

नई दिल्ली: आज शुक्रवार है और हर बार की तरह एक फिल्म रिलीज हुई। लेकिन इस बार काफी लोगों की नजरें थिएटर की तरफ थी और उसके सबसे बड़ा कारण था अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) की फिल्म 'छपाक' ( Chhapaak ) का रिलीज होना। काफी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे और पहुंच रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग फिल्म देखने के बाद अपने-अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, लोग ट्विटर पर #ChhapaakReview के साथ अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। फिल्म देखकर लौटे कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म ने उनके रोंगटे खडे कर दिए। वहीं कुछ लोग दीपिका की अदायकी के फिर से दीवाने हो गए हैं। वहीं कई यूजर ने लिखा कि फिल्म देखकर उनकी आंखें नम हो गई।

इससे पहले जब दीपिका दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंची थी, तो उसके बाद उनकी इस फिल्म का बहिष्कार करने की बात भी सामने आ रही थी। लोग दो खेमों में बंटे हुए नजर आ रहे थे। गौरतलब, है कि मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन ये फिल्म अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। आप खुद देखिए लोग कैसे रिएक्शन दे रहे हैं।

Published on:
10 Jan 2020 03:48 pm
Also Read
View All