हॉट ऑन वेब

लड़की ने ऑनलाइन ऑर्डर की ‘मौत’, इस चीज को बनाने के लिए मंगवाया था ये खतरनाक सामान

इस महिला ने पारंपरिक सांप द्वारा तैयार की जाने वाली शराब को बनाने के लिए एक सांप को ऑनलाइन ऑर्डर किया।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 9:08 AM IST
chinese girl buys snake to make wine gets bitten and dies
लड़की ने ऑनलाइन ऑर्डर की 'मौत', इस चीज को बनाने के लिए मंगवाया था ये खतरनाक सामान

नई दिल्ली। सांप के काटने से मौत हो जाना एक एक्सीडेंट है लेकिन क्या हो जब कोई जानबूझकर मौत को ऑनलाइन ऑर्डर करे तो जाहिर सी बात है वो खुद ही अपनी मौत का जिम्मेदार होगा। ऐसा ही कुछ हुआ चीन में जहां एक लड़की की सांप द्वारा के काटने से मौत हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ने सांप को ऑनलाइन ऑर्डर किया था वो भी वाइन यानी शराब बनाने के लिए। जानकारी के लिए बता दें कि, इस महिला ने पारंपरिक सांप द्वारा तैयार की जाने वाली शराब को बनाने के लिए एक सांप को ऑनलाइन ऑर्डर किया। घटना उत्‍तरी जिले शांशी की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय महिला की करैत सांप के काटे जाने के 8 दिन बाद मंगलवार को मौत हो गई।

snake to make
wine
gets bitten and dies" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/24/snake_3147553-m.jpg">

बता दें की, इस लड़की ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म झुआनझुआन से एक सांप खरीदा था। जिसे लोकल कोरियर कंपनी ने डिलीवर किया। कोरियर कंपनी ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि डिब्बे के अंदर क्या है वो अंदर सांप के होने की बात से एकदम अनजान थे। चीन से आई यह खबर अपने आप में अनोखी है। वहां के लोकल वन अधिकारियों की मानें तो सांप को लड़की के घर के पास से पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म झुआनझुआन को खतरनाक और जहरीले जानवर बेचने के चक्कर में बैन कर दिया गया है।

ऐसे बनाई जाती है स्नेक वाइन

जानकारी के लिए बता दें कि, चीन में जहरीले सांपों से वाइन बनाई जाती है। इसे 'स्नेक वाइन' कहते हैं। इसे बनाने के लिए सांप को काफी समय तक राइस वाइन या शराब में डुबोकर रखा जाता है। यहां के लोग इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी मानते हैं। सांप का जहर शराब की वजह से खत्म हो जाता है, इसलिए यह इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसे बनाने के लिए जहरीले सांप को राइस वाइन और मेडिकल हर्ब्स के साथ कई महीने तक जार में डुबोकर रखा जाता है। वाइन के तैयार हो जाने के बाद लोग इसका सेवन करते हैं।

Published on: